सक्ती 11 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 12 नवंबर 2024 को सक्ती जिले के चंद्रपुर में मां चंद्रहासिनी के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 नवंबर को शाम 4.20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड, नवा रायपुर, अटल नगर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे खेल मैदान, नगर पंचायत चंद्रपुर जिला सक्ती पहुंचेगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 05.05 बजे रेस्ट हाउस चंद्रपुर पहुंचेंगे और आरक्षित रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 05.55 बजे रेस्ट हाउस चंद्रपुर से प्रस्थान करेंगे। उनका शाम 6 बजे मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर चंद्रपुर आगमन होगा। उसके बाद 6 बजे से 7.30 तक मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन और मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव 2024 में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 7.30 बजे मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर, चंद्रपुर से प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 नवंबर को पहुंचेंगे सक्ती जिले के चंद्रपुर
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
