सक्ति।सक्ति जिले के हसौद थाना क्षेत्र में सोन नदी के पिसौद एनीकट में स्कूल वैन गिरने से 19 बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। यह घटना 23 अक्टूबर 2024 को सुबह हुई, जब हैप्पी पब्लिक स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। वैन में सवार सभी 19 बच्चों को स्थानीय युवक – बीरबल यादव, संतोष कुमार यादव, महेन्द्र भार्गव और विकास कोयल ने साहस दिखाते हुए एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला।
इस साहसी कार्य के लिए आज 26 अक्टूबर 2024 को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर, जिला सक्ती द्वारा चारों युवकों को साल, बूके, श्रीफल, मिठाई एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक विंटन साहू और थाना स्टाफ मौजूद रहा।
