Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: श्रमिकों के बच्चे पढ़ेंगे अब बड़े स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की प्रक्रिया 1 नवंबर से, श्रमवीरों के लिए तीन नई योजना पर मुहर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
कोसीर अस्पताल कागजों में जिंदा, जमीन पर बदहाल – युवा नेता महावीर सायर ने उठाई स्थाई RMA की मांग
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
अभियान संवेदना का असर: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कार्ययोजना पर जोर, कलेक्टर-एसएसपी ने की समीक्षा
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर की सख्ती का असर: तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
CHHATTISGARH RAIGARH
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

श्रमिकों के बच्चे पढ़ेंगे अब बड़े स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की प्रक्रिया 1 नवंबर से, श्रमवीरों के लिए तीन नई योजना पर मुहर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 25, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णय

रायपुर, 25 अक्टूबर/प्रदेश के 28 लाख निर्माण श्रमिकों के लिए विष्णुदेव सरकार तीन नई योजनाओं की शुरुआत करने जा रही है। तीन नई योजनाओं का अनुमोदन आज शुक्रवार को श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुई नवा रायपुर के मण्डल कार्यालय में आयोजित संचालक मंडल की तृतीय बैठक में लिया गया।

प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की प्रक्रिया की शुरुआत 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होगी। इसी तरह निर्माण मजदूर परिवार सशक्तिकरण योजना, पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को उच्च शिक्षा आईआईटी, जेईई, नीट, सीए की परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग योजना की शुरुआत होगी। साथ ही प्रदेश के 26.68 लाख निर्माणी श्रमिकों और उनके बच्चों को कौशल उन्नयन हेतु निर्माण मजदूर परिवार सशक्तिकरण योजना भी प्रारंभ की जाएगी। बैठक में श्रम विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी, वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल वर्मा, बीओसी की सचिव सविता मिश्रा, मुख्य निरीक्षक सह श्रमायुक्त एसएस पैकरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

अन्य जिलों में शुरू होगी श्रम अन्न योजना

- Advertisement -
Ad image

संचालक मंडल की बैठक में श्रम मंत्री सह अध्यक्ष श्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्रमिक सम्मेलन में घोषणा अनुरूप शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत सभी जिलों में योजना शुरू करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में 09 जिलों में कुल 33 भोजन केंद्र संचालित हैं।

सभी निर्माण श्रमिकों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

बोर्ड की बैठक में निर्माणी श्रमिकों और उनके परिवार जनों के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराएं जाने पर भी मुहर लगी। स्वास्थ्य विभाग, ईएसआईसी से भी परीक्षण कराएं जाने का निर्णय लिया गया। इससे 26 लाख से अधिक अधिक श्रमिकों को लाभ मिलेगी।

अब बिना पंजीकृत श्रमिकों के मृत्यु पर भी मंडल देगा 1 लाख रूपए

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत बूथ पंजीकृत निर्माण श्रमिक को कार्यस्थल में दुर्घटना मृत्यु पर 5 लाख रूपए, स्थाई दिव्यांगत में ढाई लाख, सामान्य मृत्यु पर उनके वैध उत्तराधिकारी को एक लाख रूपए की राशि दी जाती है, लेकिन अपंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मृत्यु उपरांत राशि देना का प्रावधान नहीं है। बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि ऐसे श्रमिक की कार्यस्थल पर अगर मृत्यु होती है तो उनके परिवार को एक लाख की सहायता राशि दी जाएगी। 21 अक्टूबर को जिला महासमुन्द के श्रमिक परमानंद ध्रुव की ऊंचाई से गिर कर मौत हो गई थी। मृतक श्रमिक अपंजीकृत श्रमिक है। बोर्ड की बैठक में मृतक की पत्नी को एक लाख रूपये सहायता राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article छत्तीसगढ़ में कौशल पखवाड़ा शिविर: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रोजगार के नए अवसर
Next Article बिना अनुमति बेची पट्टे की जमीन, कलेक्टर ने किया निरस्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कोसीर अस्पताल कागजों में जिंदा, जमीन पर बदहाल – युवा नेता महावीर सायर ने उठाई स्थाई RMA की मांग
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh September 12, 2026
अभियान संवेदना का असर: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 11, 2026
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कार्ययोजना पर जोर, कलेक्टर-एसएसपी ने की समीक्षा
CHHATTISGARH RAIGARH September 11, 2026
कलेक्टर की सख्ती का असर: तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
CHHATTISGARH RAIGARH September 11, 2026
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti September 11, 2026

Popular Post

कोसीर अस्पताल कागजों में जिंदा, जमीन पर बदहाल – युवा नेता महावीर सायर ने उठाई स्थाई RMA की मांग
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
अभियान संवेदना का असर: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कार्ययोजना पर जोर, कलेक्टर-एसएसपी ने की समीक्षा
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर की सख्ती का असर: तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
CHHATTISGARH RAIGARH
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?