Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जामगाँव पहुंचा जिला प्रशासन, आयोजित हुआ जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका
CHHATTISGARH Raipur
निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन,मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू
CHHATTISGARH मुंबई
आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज के श्रीमुख से बहेगी श्रीमदभागवत की ज्ञान गंगा
Uncategorized
कोसीर अस्पताल कागजों में जिंदा, जमीन पर बदहाल – युवा नेता महावीर सायर ने उठाई स्थाई RMA की मांग
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
अभियान संवेदना का असर: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जामगाँव पहुंचा जिला प्रशासन, आयोजित हुआ जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 25, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही

रायगढ़, 25 अक्टूबर 2024/ रायगढ़ विकासखंड के ग्राम जामगांव में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यहां विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में जामगांव सहित आस-पास के ग्रामीण पहुंचे थे। आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शिविर से पूर्व ग्राम पंचायत स्तर पर प्राप्त 3020 आवेदनों में से 2982 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। इसी प्रकार आज आयोजित शिविर में 660 आवेदनों में से लंबित आवेदनों का त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल ने इस मौके पर कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं के निदान के लिए प्रशासन खुद लोगों तक पहुंच रहा है। यह बहुत अच्छा प्रयास है। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि इन शिविरों का आयोजन प्रत्येक माह में 2 बार अलग-अलग विकासखंडों में किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास लोगों तक पहुंच कर उनकी समस्याओं का निराकरण करना और शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि शिविर से प्राप्त आवेदन में राशन कार्ड बनाना व उसका ई-केवाईसी करना, आयुष्मान कार्ड, योजना से संबंधित जो समस्या या मांग होती है उसके एक हफ्ते में निराकरण का प्रयास होता है। हर हफ्ते इसकी समीक्षा समय-सीमा की बैठक में की जाती है। सीईओ श्री यादव ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि प्रत्येक स्टॉल के माध्यम से योजना की जानकारी लें। जिससे खुद के साथ अपने आस पास के लोगों को इसके बारे में बता कर उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि गांवों में अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड निर्माण और राशन कार्ड के ई-केवाईसी का काम किया जा रहा है। जाति निवास और आय प्रमाण पत्र बनाने का काम भी लगातार जारी है। उन्होंने आगे कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से गांवों में पेयजल आपूर्ति की योजना पर भी तेजी से काम हो रहा है। कई जगहों पर पानी सप्लाई शुरू हो चुका है। बाकी स्थानों पर काम लगातार चल रहा है, इसकी नियमित समीक्षा हो रही है। जन समस्या निवारण में शिविर में शासन के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। यहां मंच के माध्यम से अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने लोगों से मिले आवेदन पर अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश मौके से ही दिए।
इस मौके पर जनपद अध्यक्ष रायगढ़ श्रीमती भूमिसूता चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता गुप्ता, जनपद सदस्य श्री भोलाराम चौहान, श्रीमती समारिन सिदार, श्रीमती बसंती सिदार, श्री अशोक निषाद, सरपंच जामगांव श्रीमती गीतांजली गुप्ता, सरपंच बेहरापाली श्री छबि पटेल, सरपंच छुहीपाली श्री संजय पटेल, सरपंच बेलरिया श्री रेशम साहू, श्री सुखलाल चौहान, श्री राजेश अग्रवाल, श्री मनोज प्रधान, श्री विजय मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
*बच्चों का कराया गया अन्न प्राशन*
महिला बाल विकास विभाग द्वारा 5 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया वहीं 6 महिलाओं की गोद भराई भी कराई गई। शिविर में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोले गए।
*विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही*
जामगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को आईस बाक्स, जाल एवं फिश माउन्ट का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा शिविर स्थल में नि:शुल्क पौधों का वितरण किया गया।
*’जनमन’ पत्रिका का किया गया वितरण*
शिविर में शासन की जनकल्याण योजनाओं संबंधित पत्रिकाओं जनमन एवं सुशासन के नवीन आयाम तथा खुशियों का नोटिफिकेशन महतारी वंदन जैसे पुस्तकों का वितरण किया गया। राज्य शासन द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, महत्वपूर्ण निर्णय एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने हेतु मासिक पत्रिका जनमन का प्रकाशन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जाता है। जनमन के माध्यम से शासन की सभी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी जनसामान्य को मिलती हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article विकासखंड डभरा के किरारी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
Next Article प्रधानमंत्री जर्जर सड़क और जानलेवा पुलिया दे रहा है किसी बड़े हादसे को निमंत्रण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका
CHHATTISGARH Raipur September 12, 2026
निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन,मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू
CHHATTISGARH मुंबई September 12, 2026
आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज के श्रीमुख से बहेगी श्रीमदभागवत की ज्ञान गंगा
Uncategorized September 12, 2026
कोसीर अस्पताल कागजों में जिंदा, जमीन पर बदहाल – युवा नेता महावीर सायर ने उठाई स्थाई RMA की मांग
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh September 12, 2026
अभियान संवेदना का असर: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 11, 2026

Popular Post

डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका
CHHATTISGARH Raipur
निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन,मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू
CHHATTISGARH मुंबई
आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज के श्रीमुख से बहेगी श्रीमदभागवत की ज्ञान गंगा
Uncategorized
कोसीर अस्पताल कागजों में जिंदा, जमीन पर बदहाल – युवा नेता महावीर सायर ने उठाई स्थाई RMA की मांग
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
अभियान संवेदना का असर: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?