बरमकेला।छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार, गोबरसिंहा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पद के रिक्त होने के कारण विद्यालय का समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रभार वरिष्ठ व्याख्याता एल.बी. श्री सुरेन्द्र कुमार साहू को सौंपा गया है।
इस आदेश का पालन छत्तीसगढ़ शासन के पत्र क्रमांक एफ/20/2010/20-तीन, रायपुर दिनांक 28 मई 2010 के अनुरूप किया गया है। यह प्रभार कलेक्टर महोदय की अनुमोदन के पश्चात सौंपा गया है, ताकि विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहे। श्री सुरेन्द्र कुमार साहू अब विद्यालय के सभी प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों की देखरेख करेंगे।
इस आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ और पालनार्थ भेजी गई है, जिसमें संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिला कोषालय अधिकारी, और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बरमकेला शामिल हैं।
