सक्ति।जिला सक्ती के थाना डभरा क्षेत्र में पुलिस ने 24 अक्टूबर 2024 को 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री रमा पटेल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंजली गुप्ता के निर्देशों के तहत की गई, जो अवैध शराब, सट्टा और नशीले पदार्थों पर रोकथाम के लिए जारी किए गए थे।
मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी लकेश्वर साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 12, डभरा को सुखापाली से डमरा की ओर जाते समय पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 381/2024, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायालय में रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के साथ प्र. आर. राजेन्द्र वारेन, आर. मानसिंह कुर्रे और सुरज प्रताप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
