सक्ति, 24 अक्टूबर 2024 – सक्ती पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे) के निर्देशानुसार की गई, जिनके तहत नशीले पदार्थों के खिलाफ प्रभावी जांच और कार्रवाई का अभियान जारी है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 23 अक्टूबर को ग्राम नवापाराकला से मोहंदी जाने वाले मार्ग पर एक पुल के पास घेराबंदी कर तुलाराम उर्फ अतुल कुम्हार (31) को 2350 अल्फाजोलम टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 5640 रुपये की कीमत के ये टेबलेट और एक पुराना मोबाइल फोन जब्त किया गया। पूछताछ में तुलाराम ने खुलासा किया कि उसने ये टेबलेट सुनील निषाद (27) से खरीदी थीं, जिसने आगे मयुर गोहिल (34) नामक व्यक्ति से इसे प्राप्त किया था। मयुर गोहिल रायगढ़ स्थित साकेत फार्मा में मैनेजर है और उसने बिना मालिक की जानकारी के चोरी से नशीले पदार्थ सप्लाई किए।
इस सफल कार्रवाई में पुलिस ने तस्करी के पूरे सप्लाई चैन को ध्वस्त कर दिया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश तिवारी, थाना प्रभारी सक्ती तथा सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह नेतृत्व मे उप निरीक्षक जी.एस. राजपूत, भुपेन्द्र चन्द्रा, प्रआर उमेश साहू, प्रेमनारायण राठौर, आर. यादराम चंद्रा, मनोज कोसले, फारूख खान, राकेश राठौर, अलेक्सीयूस मिंज, खगेश राठौर व अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नाम आरोपी :- 1. तुलाराम उर्फ अतुल कुम्हार पिता स्व शोभाराम कुम्हार उम्र 31 वर्ष साकिन नववापाराकला थाना सक्ती जिला सक्ती (छ०ग०)
2 मयुर गोहिल पिता विष्णु गोहील उम्र 34 वर्ष साकिन कांटाभाजी जिला बलांगीर (उड़ीसा) हालमु- हाउसिंग बोर्ड कालोनी हाउस नं. K 402 थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ जिला रायगढ़ छ.ग.
3 सुनील निषाद पिता बोधराम निषाद उम्र 27 वर्ष साकिन पुटकापुरी थाना पुसौर जिला रायगढ़ छ.ग.

