Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चों के आधार का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें— कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चों के आधार का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें— कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 22, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

खैरागढ़, 22 अक्टूबर, 2024//

कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक की शुरुआत नवंबर के प्रथम सप्ताह में होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर चर्चा के साथ हुई। कलेक्टर वर्मा ने राज्योत्सव कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत एवं अन्य प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को इन प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने शासन के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों के लिए अपर आईडी बनाने की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आधार सत्यापन प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों का समाधान करते हुए कहा कि बच्चों के आधार नंबर सत्यापित न हो पाने के कारण कार्य बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इसके समाधान के लिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में आधार सत्यापन के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। इससे सरकारी निर्देशों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित होगा और स्कूली बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। साथ ही कलेक्टर वर्मा ने स्क्रैब वाहनों के पंजीयन निरस्त करने के लिए की जा रही कार्यवाही के बारे में भी जानकारी ली। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया। उन्होंने स्वीकृत कार्य, अस्वीकृत कार्य और चल रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को सभी स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रस्तुत प्रस्तावों के संबंध में कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर विभागों को रिमाइंडर के रूप में प्रस्ताव पुनः भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर भी जोर दिया। इस बैठक के दौरान उन्होंने आगामी दिवाली त्यौहारी सीजन के मद्देनजर पटाखों की बिक्री के बारे में जानकारी ली और लाइसेंस और दुकान स्थापना के लिए आवेदन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर श्री वर्मा ने पीएम जनमन योजना की प्रगति पर चर्चा की और पीवीटीजी क्षेत्र में आवास, सड़क, बिजली और अन्य आवश्यक सेवाओं की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समय-सीमा के भीतर अद्यतन जानकारी मांगी और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों में अनसुलझे मामलों की जानकारी ली और उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकृत करने पर जोर दिया। इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, श्रीमती सुमन राज, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू और प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा पिंचा मौजूद थीं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कोटपा एक्ट के तहत 27 दुकानों में की गई 2650 रूपए की चालानी कार्रवाई
Next Article अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, खैरागढ़ और छुईखदान में तीन वाहन जप्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH October 24, 2026

Popular Post

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?