तमनार।तमनार थाना क्षेत्र के मिलुपारा-बांजी खोल रोड के पास पहाड़ी पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शव 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे पहचान में मुश्किलें आईं। तमनार थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में मृतक की शिनाख्त टिकेश्वर (25 वर्ष) निवासी नया रामपुर, घरघोड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
तमनार में युवक की लाश जंगल में मिली, पुलिस जांच में जुटी
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
