Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कार्यालय सहित अपने आस-पास में रखें स्वच्छता का ध्यान-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कार्यालय सहित अपने आस-पास में रखें स्वच्छता का ध्यान-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 2, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 2 अक्टूबर 2024/ गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज स्वच्छ भारत दिवस के तहत कलेक्टोरेट परिसर सहित जिले भर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े भी उपस्थित रही।
गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री गोयल ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित महात्मा गांधी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ एवं विकसित राष्ट्र की कल्पना की थी। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कार्यालय में साफ.-सफाई बनाए रखने एवं प्लास्टिक के उपयोग से बचने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति आपके सामने गंदगी करते दिखे तो उन्हे गंदगी करने से रोकें। हमारा कर्तव्य बनता है कि हम स्वच्छता को आत्मसात करें।
कलेक्टर श्री गोयल ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने एक विकसित देश की कल्पना की थी, हमारा कर्तव्य बनता है कि हम गंदगी को दूर कर देश की सेवा करे। इसके लिए हम हर सप्ताह दो घंटे श्रम दान करें। अपने आस-पास को स्वच्छ रखें और लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पूरे कलेक्टोरेट परिसर में झाडू लगाकर साफ -सफाई किया गया साथ ही अनावश्यक रूप से बढ़े पौधों की छटाई का कार्य भी किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल होकर अपना श्रम दान किया।
*जिले भर में आयोजित हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा*
स्वच्छ भारत दिवस के तहत जिले भर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील कार्यालय रायगढ़ में स्वच्छता हेतु श्रमदान कर स्वच्छता की शपथ ली गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा के द्वारा तहसील के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता एवं मतदान की शपथ दिलाई गई। जनपद पंचायत खरसिया एवं तमनार में अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता की शपथ ली। इसी प्रकार कार्यालय श्रमायुक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायगढ़ द्वारा परिसर में साफ -सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली गई। एसडीएम खरसिया के नेतृत्व में शहर के कार्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इसी तरह जिले के अन्य विभागीय कार्यालय सहित ग्राम पंचायत स्तर पर भी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article गांधी जयंती के अवसर पर सांसद और कलेक्टर ने झाड़ू लगाकर की साफ-सफाई, स्वच्छता का दिया संदेश
Next Article राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पुलिस कर्मियों ने किया श्रमदान, ली स्वच्छता शपथ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?