Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260511 WA0001
वर्ल्ड अस्थमा डे: आईएपी रायगढ़ के तत्वावधान में होटल एकॉर्ड में सीएमई का आयोजन
Uncategorized
IMG 20260510 WA0019
ट्रेलर की चपेट में आया सायकल सवार, मौके पर मौत… शिनाख्त में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260510 WA0017
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260510 WA0004
रायमेर में फिर भड़का ज़मीन विवाद, निजी भूमि पर कब्जे के आरोप, थाने पहुंचा मामला
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 1, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20241001 WA0009

सक्ती, 01 अक्टूबर 2024// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी सीएमओ को अपने-अपने निकाय में संचालित सभी स्कीम का रिव्यू करने तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए l बैठक में कलेक्टर द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नशामुक्ति व जागरूकता के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है l इसके साथ ही उन्होंने जिले में नशामुक्ति केंद्र भी बनाये जाने के निर्देश दिए है l बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने प्रदेश सहित जिले में आगामी दिनों में होने वाले धान खरीदी कार्य के लिए खाद्य विभाग, सहकारिता और मार्कफेड सहित संबंधित विभागों को प्रारंभिक तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है l कलेक्टर ने जिले में बारदानों की उपलब्धता, पीडीएस बैग, सोसाइटी का रिन्यूवल सहित अन्य आवश्यक तैयारिया रखने के निर्देश दिए जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हों l बैठक में कलेक्टर द्वारा विभिन्न योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने वाले सभी विभागों को नवाचारी कार्य भी करने के निर्देश दिए गए l कलेक्टर द्वारा जिले में एडीबी सड़क निर्माण कार्य के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से जाति प्रमाण पत्र के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा शेष बचे जाति प्रमाण पत्र के कार्यों को तेजी से कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा जिले में पीएम श्री स्कूल अंतर्गत निर्माण और मरम्मत कार्य की अद्यतन स्थिति, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, उल्लास योजना अंतर्गत कार्यों की ऑनलाइन एंट्री आदि कार्यों की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा पीएम आवास योजना अंतर्गत अपूर्ण आवासो को पूर्ण कराए जाने की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण, मास्टररोल की संख्या, मनरेगा के कार्यों आदि अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सिकलसेल स्क्रीनिंग,चिरायु योजना सहित अन्य प्रगतिरत कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर द्वारा जिले में शेष बचे लोगो का आयुष्मान कार्ड तेजी से बनाए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने आगामी पंचायत और नगरीय निकाय निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी लेते हुवे उप जिला निर्वाचन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत प्रगति की जानकारी, लैंड सीडिंग, नवीन समितियों में गोदाम निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति, ई-श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री, पेंशन प्रकरण, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण, सीमांकन, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, संयुक्त कलेक्टर श्री के एस पैकरा, परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज, डभरा एसडीएम श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार बाराद्वार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार सक्ती श्री मनमोहन सिंह, श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार डभरा श्री रविशंकर राठौर, तहसीलदार हसौद श्री भीष्म पटेल, तहसीलदार चंद्रपुर श्री आशीष पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240930 WA0062 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मजबूत नेतृत्व में जशपुर में विकास कार्यों को मिल रही है गति
Next Article IMG 20241001 WA0010 कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH May 11, 2026
IMG 20260511 WA0001
वर्ल्ड अस्थमा डे: आईएपी रायगढ़ के तत्वावधान में होटल एकॉर्ड में सीएमई का आयोजन
Uncategorized May 11, 2026
IMG 20260510 WA0019
ट्रेलर की चपेट में आया सायकल सवार, मौके पर मौत… शिनाख्त में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH May 10, 2026
IMG 20260510 WA0017
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
CHHATTISGARH RAIGARH May 10, 2026
IMG 20260510 WA0004
रायमेर में फिर भड़का ज़मीन विवाद, निजी भूमि पर कब्जे के आरोप, थाने पहुंचा मामला
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ May 10, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?