Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नशा मुक्त बनाने लोगों को करें जागरूक-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नशा मुक्त बनाने लोगों को करें जागरूक-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 30, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

रायगढ़, 30 सितम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के अध्यक्षता में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय समिति गठित होने के पश्चात आज पहली बैठक आयोजित हुई। अभियान का उद्देश्य मादक द्रव्यों के सेवन की समस्या से निपटने के लिए पहल किया जा रहा है। जिसके तहत समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सेवाओं और क्षमता निर्माण को शामिल किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा के दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक करें। इसके लिए नशीली दवाईयोंंं की आपूर्ति को रोकना एवं नशा किए जाने वाले स्थानों का चिन्हांकन करना महत्वपूर्ण है ताकि प्राथमिक तौर पर नशा सेवन को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र में आने वाले व्यक्ति जब नशा मुक्त होकर लौटे तो उनका मॉनिटरिंग करें ताकि वह व्यक्ति पुन: नशे की चपेट में ना आए। इसके साथ ही ऐसे व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड जैसे शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना भी सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि व्यसन मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में आने वाले व्यक्तियों का संस्था स्टैण्डर्ड मेडिकल टेस्ट सूची बनाते हुए टेस्ट करवाएंं, ताकि किसी प्रकार की स्वास्थ्यगत समस्या होने पर समय पर इलाज सुनिश्चित किया जा सके।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि नशा मुक्ति हेतु समिति कार्य योजना बनाकर वार्षिक कैलेंडर अनुसार नशा मुक्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया जा सके। कलेक्टर श्री गोयल ने शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर की सीमा में सिगरेट, गुटखा एवं मादक पदार्थ के विक्रय एवं प्रचार पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने कहा कि नशीली दवाईयां एवं मादक पदार्थों के सप्लाई एवं सेवन किए जाने वाले स्थान के संबंध में टोल फ्री नंबर 112 में जानकारी दे सकते है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके । समाज कल्याण विभाग द्वारा बताया गया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रायगढ़ की पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में नशा मुक्ति जागरूकता रैली सांस्कृतिक एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी प्रकार विभाग द्वारा समय-समय पर नशा मुक्ति की दिशा में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
समाज कल्याण विभाग द्वारा नवजीवन व्यसन मुक्ति पुनर्वास केंद्र द्वारा बताया गया कि नशा एवं मद्यपान से ग्रसित लोगों के लिए व्यसन मुक्त एवं पुनर्वास केंद्र का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत नशा एवं मद्यपान से ग्रसित व्यक्तियों को केंद्र में रखा जाता है एवं अब तक 127 व्यक्तियों को नशा मुक्त किया गया है। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने संस्था से नशा मुक्त हो चुके व्यक्तियों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्ति हेतु महिला संस्थान की जानकारी ली। कलेक्टर से गोयल ने नशा मुक्ति हेतु महिलाओं के लिए संस्था संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया। ताकि महिलाओं को भी नशा मुक्त किया जा सके।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री एल.आर.कच्छप, उप संचालक समाज कल्याण श्री एस.एस.पाण्डेय, सहायक प्राध्यापक सुषमा पटेल, एनएसएस प्रभारी श्री भोजराम पटेल, श्री एच.एस.उरांव, श्री रामदास श्रीवास, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य, नवजीवन व्यसन मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र के सदस्य सहित विभिन्न विकासखंड के भारत माता वाहिनी समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
*पैरेन्ट्स मीटिंग में दें मादक पदार्थो से बचाव की जानकारी, बच्चों का करें रेण्डम चेक*
कलेक्टर श्री गोयल ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों में आयोजित होने वाले पेरेंट्स मीटिंग में बच्चों में मादक पदार्थ एवं सिगरेट जैसे नशीले पदार्थो के प्रति आकर्षण एवं उनके लक्षण एवं उनसे बचाव के संबंध में जानकारी दें। उन्होंने उच्च शिक्षा एवं स्कूली शिक्षा विभाग को कहा कि कालेज एवं स्कूल परिसर में बच्चों द्वारा नशीली पदार्थ को लाने में प्रतिबंध लगाने के साथ ही उनका रेण्डम चेक किया जाए ताकि कोई भी विद्यार्थी स्कूल एवं महाविद्यालय परिसर में ऐसे मादक पदार्थों के साथ प्रवेश न करें।
*नशा उपलब्ध कराने वाले पर रखें नजर*
कलेक्टर श्री गोयल भारत माता वाहिनी को कहा कि हमें नशा में गिरफ्त व्यक्तियों से ज्यादा नशा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों पर नजर रखना होगा ताकि क्षेत्र में नशीली पदार्थो का विक्रय एवं सेवन को रोका जा सके। उन्होंने अवैध रूप से नशीली पदार्थ की बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस एवं आबकारी को शिकायत करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्री गोयल ने भारत माता वाहिनी समूह को एनआरएलएम युक्त करने हेतु निर्देशित किया ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके एवं आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने उनके कार्य प्रणाली की भी जानकारी ली। वाहिनी द्वारा बताए गए कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत स्तर में नशा मुक्ति हेतु अभियान, नारे लेखन, पोस्टर-पंपलेट, रैली, प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रयास किया जाता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article शराब रेड : 40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटर सायकल और अवैध शराब जप्त, तमनार पुलिस की कार्रवाई
Next Article राज्य स्तरीय टिंकराथान 2024 प्रतियोगिता में जिले के विद्यार्थियों ने दिखाया अपना हुनर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH October 24, 2026

Popular Post

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?