सक्ती, 30 सितंबर 2024// छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश के तहत कोर्ट कमिश्नर श्री रविन्द्र शर्मा ने सक्ती जिले में ट्रैफिक व्यवस्था व ब्लैक स्पॉट सुधारने के दृष्टिकोण से जिले के विभिन्न दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया। उनके द्वारा जिले के कंचनपुर चौक, मसनिया चौक, डोंगिया चौक, नवापारा मोड़, मालखरौदा रोड में मौके पर जाकर जायजा लिया गया एवं जिले में चेतावनी-संकेत बोर्ड, क्रंबल स्ट्रीक, स्पीड ब्रेकर, हजार्ड मार्कर, बैन्ड रोड मार्किंग रोड आदि की संख्या एवं लोकेशन की जानकारी ली गई। कोर्ट कमिश्नर ने ट्रैफिक प्रभारी से जिले में सड़क दुर्घटनाओं से घायल व मृतकों की संख्यात्मक जानकारी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। कोर्ट कमिश्नर ने मौके पर रोड से लगे ढाबे व होटल में मदिरापान के रोकथाम हेतु थाना प्रभारियों को समय-समय पर चेकिंग एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किये । उनके द्वारा ट्रैफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग को सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर नियमित चेकिंग व कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री गौरव साहू, ट्रैफिक प्रभारी श्री कमल किशोर महतो आदि उपस्थित थे।
कोर्ट कमिश्नर ने सक्ती जिले के दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का किया भौतिक निरीक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
