Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: युवराज जायसवाल जोबी कॉलेज के वित्तीय साक्षरता दिवस में हुए शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260625180813
पाईल्स ऑपरेशन के लिए अस्पताल गया 22 वर्षीय युवक, दो घंटे में लौट आया शव! खरसिया सिविल अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, परिजनों का
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » युवराज जायसवाल जोबी कॉलेज के वित्तीय साक्षरता दिवस में हुए शामिल

युवराज जायसवाल जोबी कॉलेज के वित्तीय साक्षरता दिवस में हुए शामिल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 27, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240927 WA0025

वित्तीय साक्षरता के अभाव से अमीर और अमीर हो रहा है व गरीब और गरीब – युवराज जायसवाल

जोबी।शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी-बर्रा में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का गुरूवार को सफल समापन हुआ। कार्यशाला भारत सरकार, नई दिल्ली की डीएसटी, आईबीआईटीएफ और आईआईटी भिलाई के सौजन्य एवं पं. रविशंकर शुक्ल वि.वि. व जोबी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विशेषकर फिनटैक के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री सुनील कुमार कुमेटी ने निर्देशन एवं उनके दल के मार्गदर्शन में ’वित्तीय साक्षरता’ के विषय पर आधारित रही। प्राचार्य श्री आरके थवाईत ने कार्यशाला की दिन प्रतिदिन की गतिविधियों पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला। उन्होंने इस दौरान साइबर सेल, एसबीआई बैंक, कोर्ट, स्वास्थ्य विभाग व आजीविका मिशन सहित अन्य विभागों व जिलों से आए कुल एक दर्जन से अधिक दिग्गज प्रशिक्षकों ने बारी-बारी शिरकत की और विद्यार्थियों को पैसे का मोल समझाया। बताया गया कि, “पैसा पेड़ पर नहीं उगता, उसे मेहनत से कमाना पड़ता है और “बचत की गई हर पाई, भविष्य की सुरक्षा निधि है। ”साइबर क्राइम से बचें और निवेश भी वही करें, जो आप समझ सकें,” ऐसी सलाह दी गई।

समापन दिवस पर मुख्य अतिथि युवा हस्ताक्षर श्री युवराज जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता श्री धनवंत सिंह राठिया एवं डिगम्बर सिंह राठिया मंचासीन हुए। प्राचार्य श्री थवाईत द्वारा उनके सभी प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त कर किया गया। कार्यशाला के अंतिम दिन स्थानीय आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. एम. महापात्रा ने स्वास्थ्य संबंधित वित्तीय प्रबंधन की ओर ध्यानाकर्षण किया। उन्होंने आयुष्यमान कार्ड जिमें 5 लाख रूपए तक एवं वृद्धजनों के लिए संचालित सियान जतन योजना से निशुल्क उपचार कराने की सलाह दी। साथ ही साधारण सर्दी, खांसी या हल्के बुखार आदि साधारण मौसमी तकलीफों के लिए बिना चिकित्सकीय परामर्श के स्वयं से एंटीबायोटिक्स का सेवन करने से बचने व स्थानीय आयुष्यमान केन्द्र में आकर निशुल्क जांच व उपचार कराने की सलाह दी। खून की कमी, उच्च व निम्न रक्तचाप, मधुमेह, मलेरिया व डेंगू आदि बीमारियों के पहचान के लक्ष्ण बताए और स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के फायदे गिनाए।

तो वहीं बढ़ते क्रम में मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने अमीर के और अमीर एवं गरीब के और गरीब बन जाने के कारण में वित्तीय साक्षरता को लेकर क्षेत्र व स्थान विशेष में जागरूकता के अभाव को कारण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण में सिखाए गए वित्तीय गुणधर्मों को समस्त ग्रामवासियों तक पहुंचाने की अपील की। उनके करकमलों से विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही विशिष्ट अतिथि क्रमशः श्री धनवंत एवं श्री डिगम्बर राठिया ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम जोबी में सम्पन्न हुई इतनी वृहदत्तर कार्यशाला में न केवल वित्तीय प्रबंधन के बारे में जागरूक करने, बल्कि एक सुरक्षित और सफल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किए जाने पर हर्ष जताया। अंतिम दौर में, प्रशिक्षु प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा कर बताया कि उन्हें जो कुछ भी सीखने को मिला, उससे वे समझ गए है कि “सबसे पहले ठगी से सुरक्षा फिर बचत और सही समय पर किए गए उचित निवेश का निर्णय ही अहम है। अब वे वित्तीय प्रबंधन को और बेहतर तरीके से संभाल सकेंगे। इस विचार के साथ ने सहायक प्राध्यापकगणों में मंच संचालक श्री वीपी पटेल एवं कार्यक्रम समन्वयक श्री योगेन्द्र राठिया की अगुआई में विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण में अर्जित वित्तीय ज्ञान को अपने जीवन में लागू करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240927 WA0021 निगम के कर्मचारियों ने किया कलम बंद हड़ताल
Next Article IMG 20240927 WA0026 स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत की गई विजयपुर तालाब की सफाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260625180813
पाईल्स ऑपरेशन के लिए अस्पताल गया 22 वर्षीय युवक, दो घंटे में लौट आया शव! खरसिया सिविल अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, परिजनों का
CHHATTISGARH खरसिया June 25, 2026
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 20, 2026
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti June 16, 2026
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 16, 2026

Popular Post

IMG20260625180813
पाईल्स ऑपरेशन के लिए अस्पताल गया 22 वर्षीय युवक, दो घंटे में लौट आया शव! खरसिया सिविल अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, परिजनों का
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?