Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नेशनल लोक अदालत: छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
पढ़ाने से आगे बढ़कर समाज गढ़ रहे शिक्षक जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी
CHHATTISGARH
ऑपरेशन प्रहार के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.5 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, 15.50 लाख की संपत्ति बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक राष्ट्र निर्माता, बच्चों के सपनों को साकार करने में निभाते हैं अहम भूमिका: कलेक्टर महोबे
CHHATTISGARH
कागजों में चमकी सड़क, जमीन पर जानलेवा गड्ढेछाल-एडू मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, टेंडर के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
CHHATTISGARH
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नेशनल लोक अदालत: छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 21, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर, 21 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राज्य के सभी 23 जिला एवं सत्र न्यायालयों से वर्चुअल मोड के माध्यम जुड़कर लोक अदालत की कार्यवाहियों का निरीक्षण किया गया।

मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा द्वारा सभी जिलों के प्रधान जिला न्यायाधीशों व अन्य खण्डपीठ के पीठासीन अधिकारियों से संवाद व चर्चा की गई और लोक अदालत की प्रगति का जायजा लिया गया और उन्हें अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए मार्गदर्शन करते हुए प्रोत्साहित किया गया।

मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर में नेशनल लोक अदालत के संबंध में गठित दोनों खण्डपीठों का भी भ्रमण किया गया और लोक अदालत की कार्यवाहियों का जायजा लेते हुए अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों को निराकृत कराये जाने की बात कही गई।

मुख्य न्यायाधिपति द्वारा सभी 23 जिलों का वर्चुअल मोड से निरीक्षण जहां आधुनिक तकनीक का न्यायालयीन कार्यवाहियों में उपयोग को दर्शाता है, वहीं माननीय मुख्य न्यायाधिपति की यह पहल लोक अदालत के पीठासीन अधिकारियों, सदस्यों व पक्षकारों को प्रोत्साहित करने के साथ साथ पक्षकारों में विश्वास सृजित करेगा और लोक अदालत को और विश्वसनीयता और प्रमाणिकता प्रदान करेगा।

- Advertisement -
Ad image

उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में सभी जिले के प्रधान जिला न्यायाधीशों के साथ बैठक कर सतत् पर्यवेक्षण करते हुए मार्गदर्शन दिया गया था। मुख्य न्यायाधिपति के छत्तीसगढ उच्च न्यायालय में पदभार ग्रहण करने के उपरांत से छत्तीसगढ में शीघ्र सुलभ व सस्ता न्याय की अवधारणा को साकार करते हुए लोगों को लोक अदालत के माध्यम से त्वरित न्याय प्रदान किया जाना सुनिश्चित हो पा रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य में उच्च न्यायालय से लेकर तालुका स्तर न्यायालयों के साथ-साथ राजस्व न्यायालयों में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 8 लाख 84 हजार से अधिक मामलों का निराकरण करते हुए 229 करोड़ रूपये से अधिक का अवार्ड पारित किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में यह महत्वपूर्ण रहा है कि सुकमा जिले में बाढ़ के कारण पक्षकार जिला न्यायालय तक नहीं आ पाए उन पक्षकारों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़कर प्रकरणों में राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया।

मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय में गठित लोक अदालत की दोनों खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारी न्यायमूर्तिगण व सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा राज्य के सभी सम्मानित प्रधान जिला न्यायाधीशगणों और नेशनल लोक अदालत के संबंध में राज्य में गठित सभी खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारियों और खण्डपीठ के सदस्यों, राजस्व अधिकारियों, पुलिस प्रशासन सभी न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ-साथ सभी पैरालीगल वालेण्टियर, अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा पक्षकारों तथा अन्य सभी लोगों जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस नेशनल लोक अदालत को एतिहासिक रूप से सफल बनाने में योगदान दिया है, को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सराईभद्दर चौहान मोहल्ला के वाटर सोर्स का किया गया क्लोरिनेशन
Next Article सक्ती जिले के समस्त जनपद पंचायत में सिक्यूरिटी सर्विस भर्ती के लिए कैंप का होगा आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

पढ़ाने से आगे बढ़कर समाज गढ़ रहे शिक्षक जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी
CHHATTISGARH September 8, 2026
ऑपरेशन प्रहार के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.5 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, 15.50 लाख की संपत्ति बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH September 8, 2026
शिक्षक राष्ट्र निर्माता, बच्चों के सपनों को साकार करने में निभाते हैं अहम भूमिका: कलेक्टर महोबे
CHHATTISGARH September 8, 2026
कागजों में चमकी सड़क, जमीन पर जानलेवा गड्ढेछाल-एडू मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, टेंडर के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
CHHATTISGARH September 8, 2026
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH September 7, 2026

Popular Post

पढ़ाने से आगे बढ़कर समाज गढ़ रहे शिक्षक जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी
CHHATTISGARH
ऑपरेशन प्रहार के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.5 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, 15.50 लाख की संपत्ति बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक राष्ट्र निर्माता, बच्चों के सपनों को साकार करने में निभाते हैं अहम भूमिका: कलेक्टर महोबे
CHHATTISGARH
कागजों में चमकी सड़क, जमीन पर जानलेवा गड्ढेछाल-एडू मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, टेंडर के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
CHHATTISGARH
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?