Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनसमस्या निवारण शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ब्रेकिंग न्यूज़: वेदांता रेलवे साइडिंग पर खनिज विभाग का शिकंजा, 3 दिन का अल्टीमेटम!
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जनसमस्या निवारण शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 21, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

एमसीबी/ 21 सितम्बर 2024/ कलेक्टर श्री डी राहुल वेंकट के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए खड़गवा विकासखंड के ग्राम पंचायत कदरेवा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मौके पर विभागीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सामग्री भी प्रदान की गई। शिविर में 280 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 46 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। अन्य आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया है। शिविर में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रेणुका सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सोनमती उर्रे, कलेक्टर श्री डी राहुल वेंकट, और परियोजना निदेशक श्री नितेश कुमार उपाध्याय, एस डी एम खड़गवां विजेन्द्र सिंह सारथी एंव जिले के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारी खड़गवां ब्लाक के समस्त सरपंच व सचिव एंव जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शिविर के माध्यम से ग्रामीण अंचल के लोग अपनी समस्याओं को सीधे जिला स्तरीय अधिकारी तक पहुंचा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन ग्रामीण अंचलों के लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कर रही है ताकि ग्रामीण अपनी समस्याओं का समाधान अपने गाँव में ही प्राप्त कर सकें। उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा कि सुविधाओं का शिविर आपके दरवाजे पर स्वयं चलकर आया है। उन्होंने ग्रामीणों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं जागरूक होना आवश्यक है।इस जन समस्या निवारण शिविर के दौरान कलेक्टर श्री डी राहुल वेंकट ने कहा कि शिविर का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण अधिक से अधिक अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें। उन्होंने पीवीटीजी लोगों को शिविर में विभागीय स्टॉलों से योजनाओं की जानकारी लेने और उनका लाभ उठाने की अपील की। परियोजना निदेशक श्री नितेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने पीवीटीजी महिलाओं को महिला समूह से जोड़ने की बात कही ताकि वे महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ सकें और शासन की आजीविका योजनाओं का लाभ उठा सकें।
विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही
ग्राम पंचायत कदरेवा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उद्यान विभाग द्वारा 13 हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। मछली पालन विभाग द्वारा 6 लोगों को मछली जाल और अन्य सामग्री प्रदान की गई। किसान समृद्धि योजना के तहत 5 कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा 11 महिलाओं की गोद भराई की गई, 5 बच्चों का अन्नप्राशन हुआ, 10 महिलाओं को सुपोषण टोकरी और 10 बच्चों को स्वच्छता किट प्रदान की गई। पशुधन विकास विभाग द्वारा 5 इकाइयों में बैकयार्ड कुक्कुट का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण दिए गए। वन विभाग द्वारा 500 फलदार पौधे वितरित किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा जाति के 6 बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाए गए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article अपर कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया
Next Article श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ब्रेकिंग न्यूज़: वेदांता रेलवे साइडिंग पर खनिज विभाग का शिकंजा, 3 दिन का अल्टीमेटम!
CHHATTISGARH Kharsiya October 27, 2026
ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 26, 2026
ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 26, 2026
न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल
CHHATTISGARH RAIGARH October 26, 2026
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026

Popular Post

ब्रेकिंग न्यूज़: वेदांता रेलवे साइडिंग पर खनिज विभाग का शिकंजा, 3 दिन का अल्टीमेटम!
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?