मोहला 21 सितंबर 2024। अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र सिंह पाटले ने गत दिवस ग्राम पंचायत बिहरीकला पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया। उन्होंने इस कार्य में लगे संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को गंभीरता से कार्य करने निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत तहसील अंबागढ़ चौकी के 104 ग्रामों में डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है। सर्वे का कार्य स्थानीय अमले द्वारा किया जा रहा है। हल्का पटवारी प्रतिदिन सर्वेयर को सर्वे खसरा अलॉट करते है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत ग्राम के सभी प्रकार के भूमि का एग्री स्टॉक ऐप से सर्वे किया जाता है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अंबागढ़ चौकी श्रीमती अनुरिमा टोप्पो व नायब तहसीलदार अंबागढ़ चौकी श्री दिनेश कुमार उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
