Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गैर-इरादतन हत्या के मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

गैर-इरादतन हत्या के मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 17, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़। दिनांक 15 सितंबर 2024 को थाना कापू क्षेत्र के ग्राम इंचपारा में एक गंभीर घटना की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें सियाम्बर राठिया (उम्र 35 वर्ष) की करंट लगने से मृत्यु हो गई। यह घटना मृतक समेत गांव के 04 लोगों द्वारा जंगली सुअर को मारने के उद्देश्य से बिजली के तारों का अवैध उपयोग करने के दौरान हुई।

घटना का विवरण:

शाम 8:00 बजे (14 सितंबर 2024) को, सियाम्बर राठिया और उसके साथी रामनारायण राठिया, चनेश बसोड़, अलताफ राठिया और करन यादव ने श्रीराम राठिया के खेत में जंगली सुअर को मारने के लिए बिजली का तार बिछाया। तार जुड़ाई के दौरान करंट प्रवाहित होने से सियाम्बर राठिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए कोरजानाला किनारे जंगल में मृतक के शव को जला दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थाना कापू में अपराध क्रमांक 111/2024 धारा 105, 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। चार आरोपियों- रामनारायण राठिया (25 वर्ष), चनेश बसोड़ (32 वर्ष), अलताफ राठिया (20 वर्ष) और करन यादव (35 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटनास्थल के पास से अपराध में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, खूंटा, सेंट्रिग बांधने का तार आदि महत्वपूर्ण साक्ष्य की जप्ती कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

- Advertisement -
Ad image

इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन और एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक देव लाल राठिया, आरक्षक विभूति सिंह, फिलमोन लकड़ा, विक्रांत भगत और इलयाजर टोप्पो ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जिससे आरोपियों को गिरफ्तार कर इस गंभीर मामले को जल्द से जल्द सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस की ग्रामवासियों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों, विशेष रूप से बिजली के तारों का अवैध उपयोग करने से बचें, जो न केवल वन्य जीवों के लिए हानिकारक है बल्कि मानव जीवन के लिए भी खतरा उत्पन्न कर सकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ-राज्यपाल रमेन डेका
Next Article अवैध शराब रखने और बेचने के मामले में ढाबा मालिक गिरफ्तार, 52 पाव देशी, अंग्रेजी शराब जप्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?