रायगढ़। शुक्रवार की दोपहर निगम आयुक्त कार्यालय में संयुक्त विभागीय बैठक हुई। बैठक में विभागों को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होने वाली स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं भागीदारी की जानकारी दी गई।
कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया द्वारा संयुक्त विभागीय अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में सी एम एच ओ डॉ बी के चंद्रवंशी, एसिस्टेंड डायरेक्टर एजुकेशन श्रीमती वर्षा शर्मा, नोडल अधिकारी आई डी एस पी डॉ डेनियल, सी डी पी ओ श्री नितेन रंजन बेहरा, डी एम अर्बन श्री पी डी भाटिया, जे एस पी एल से श्री जितेन्द्र घई, लेबर इंस्पेक्टर श्री एम एन सिंह अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में केलो नदी की महासफाई अभियान , श्रम दान , रैली, मानव श्रृंखला , सायकल रैली, मैराथन एवं अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारियों को शासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार अपने विभागीय स्तर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किए जाने वाले कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई। सभी विभागीय अधिकारियों को श्रमदान से केलो महा सफाई अभियान में विभिन्न भाग की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि कौन से विभाग द्वारा किसी ओर, कौन से स्पॉट में, कहां से कहां तक की महा सफाई अभियान में भाग लिया जाएगा। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों ने शासन के गाइडलाइन को समझा और निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। बैठक में उप अभियंता श्री ऋषि राठौर, मिशन प्रेरक श्री प्रहलाद तिवारी, श्री विकास पटेल एवं अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।