मुंगेली 06/09/2024// कलेक्टर श्री राहुल देव द्वारा जिले में अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिसके परिपालन में मुंगेली में शासकीय भूमि में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। बता दें कि करही में बिलासपुर रोड पर नजूल के शासकीय भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। शिकायत मिलने पर नजूल अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त भूमि पर निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया। जिसके परिपालन में तहसीलदार श्री कुणाल पांडे के नेतृत्व में वहां पर शासकीय नजूल भूमि होने एवं अतिक्रमण पर वैधानिक कार्रवाई किए जाने का बोर्ड भी लगाया गया। ताकि भविष्य में वहां पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को रोका जा सके।
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से कराया गया मुक्त
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
