सक्ती 6 सितंबर 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बालेश्वर राम एवं एसडीओपी श्रीमती अंजली शर्मा के मार्गदर्शन में थाना डभरा में शांति समिति एवं डीजे संचालकों की बैठक तहसीलदार डॉ. रविशंकर राठौर एवं थानेदार प्रवीण राजपूत के द्वारा ली गई । शांति समिति की बैठक में थाना डभरा के अंतर्गत गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। डीजे संचालकों को लाउडस्पीकर चलाने हेतु जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुवे निर्देशों का पालन करने कहा गया। बैठक में शांति समिति एवं डीजे संचालकों के द्वारा जारी निर्देश के पालन करने की सहमति भी दी गई। शांति समिति की बैठक में डभरा के गणमान्य नागरिक एवं थाना क्षेत्र डभरा के सभी डीजे संचालक उपस्थित थे।
कलेक्टर के निर्देशन में तहसीलदार एवं थानेदार ने ली शांति समिति एवं डीजे संचालकों की बैठक
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
