बेमेतरा 06 सितंबर 2024/- 21 सितम्बर, 2024 नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु माननीय बृजेंद्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की अध्यक्षता में व श्रीमती निधि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा उपस्थिति में बैंक अधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में संबंधित विभाग से अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिए उनके समय सीमा पर प्रस्तुतिकरण पंजीयन एवं नोटिस तामिली पर चर्चा की गई। अधिकारीगण से प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के पक्षकारों पर नोटिस की तामिली एवं उनके साथ सौहाद्रपूर्ण रूप से राजीनामा करने पर चर्चा की गई। बैठक में जिला बेमेतरा के अन्तर्गत स्थित समस्त बैंक के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
आगामी नेशनल लोक अदालत के आयोजन के संबंध में बैठक कर की गई चर्चा।
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
