Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: संपर्क केन्द्र 92018-99925 से जिलेवासियों को मिल रहा है लाभ, दो भाइयों के बीच कराया गया आपसी सुलह,कर्नाटक में फंसे 8 श्रमिक बंधु को कराया गया मुक्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

संपर्क केन्द्र 92018-99925 से जिलेवासियों को मिल रहा है लाभ, दो भाइयों के बीच कराया गया आपसी सुलह,कर्नाटक में फंसे 8 श्रमिक बंधु को कराया गया मुक्त

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 3, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

अब तक 97 आवेदन हुए दर्ज, 60 आवेदनों का किया गया तत्काल निराकरण,समस्याओं को जानने एवं योजनाओं की जानकारी देने 35 से अधिक गांवों के जनप्रतिनिधियों से किया गया है सीधा संवाद*

रायपुर ,3 सितम्बर 2024/
बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में जिले में आम जनता के समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नवाचारी पहल अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय में संपर्क केन्द्र 92018-99925 स्थापना की गई है। जिसके अब सकारात्मक परिणाम मिलने लगे है संपर्क केन्द्र के माध्यम से फोन एवं वाट्सएप के जरिए विभिन्न विभागों से संबंधित 97 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 60 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया है। साथ ही बचे हुए 37 आवेदनों को समय-सीमा में दर्ज कर निराकरण किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त गांवों की समस्याओं को जानने एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा 37 गांवों के जनप्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा चुका है। जिसमें गांव वाले भी अलग से समस्याओं के बारे में जानकारी दर्ज कराएं है। आज संपर्क केन्द्र के माध्यम से दो भाईयों के बीच आपसी सुलह कर धान बोनस की राशि का बटवारा कराया गया। भाटापारा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बोरसी के निवासी दो सगे भाई रामप्रसाद वर्मा एवं तिलकराम वर्मा के बीच आपसी समझौता कराया गया। रामप्रसाद वर्मा ने 20 अगस्त को संपर्क केन्द्र में फोन करके अपने भाई तिलक वर्मा के बैंक खाते में 2014-15 तथा 2015-16 के बोनस राशि जो दिसम्बर 2023 को जारी किया गया था उनके द्वारा फौत होने के पश्चात प्रदान नहीं किया जा रहा था। संपर्क केन्द्र के माध्यम से समन्वय स्थापित कर तिलकराम वर्मा से आज छोटे भाई रामप्रसाद वर्मा को 46 हजार रूपये प्रदान करवाते हुए आवेदन का निराकरण किया गया।

इसी तरह कसडोल विकासखण्ड के ग्राम मोहतरा के निवासी बलराम कर्ष द्वारा कर्नाटक राज्य के जिला कोलर में ईंट भट्ठा में 8 लोगों की बंधक बनाने की सूचना दी गई। जिस पर संपर्क केन्द्र के माध्यम से तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें श्रम विभाग के द्वारा समन्वय स्थापित कर 28 अगस्त को सकुशल घर वापसी कराई गई है। बलराम कर्ष ने इसके लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य शासन को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होनें बताया कि मेरे अतिरिक्त शारदा, आर्यन, मोहित, जीतराम, संतोषी, विशाल, अनिरूध्द शामिल थे।

- Advertisement -
Ad image

इसी तरह पलारी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम लुटुडीह निवासी डोमार कुर्रे ने अपने भाई अश्वनी कुर्रे की कोविड से निधन होने के पश्चात मुआवजा राशि नहीं मिलने के संबंध में दिनांक 9 अगस्त को संपर्क केन्द्र में आवेदन दर्ज कराया गया जिस पर कार्रवाई करते हुए 14 अगस्त को तहसीलदार के द्वारा उनके खाते में 50 हजार रूपये राशि प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि नवाचारी पहल के तहत जिले में आम जनता के समस्याओं,मांगो के निराकरण, योजनाओं की जानकारी सहित सुझाव प्रदान करने के उद्देश्य से संपर्क 92018-99925 की स्थापना संयुक्त जिला कार्यालय में की गई है। इसके माध्यम से अब जिलेवासियों को घर बैठे ही अपनी मागों समस्याओं एवं सुझावों के निराकरण सहित योजनाओं संबधित जानकारी की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें जिले का कोई भी व्यक्ति 92018-99925 फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। न केवल इसमें शिकायत बल्कि रूटिन में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी मुहैया करायी जायेगी। इसके लिए बकायदा रूटिन में अधिकारी कर्मचारियों की विभागवार ड्यूटी भी लगायी गई है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर महिलाओं को मिला उपहार
Next Article लैलूंगा आवर्धन जलप्रदाय योजना के लिए 18 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026

Popular Post

CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?