रायगढ़, 3 सितम्बर 2024/ दीपावली पर्व 2024 की दृष्टि से अस्थायी फटाका लायसेंस बनवाने के इच्छुक आवेदकों से 5 से 16 सितम्बर 2024 तक लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन स्वीकार किए जायेंगे। ऑनलाईन आवेदन कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित लोक सेवा केन्द्र से किया जा सकता है। आनलाईन आवेदन हेतु आवेदक को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा करना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, पैनकार्ड की छायाप्रति, साईट मैप (नजरी नक्शा), स्वयं का 01 पासपोर्ट साईज कलर फोटो, 600 रुपये का चालान (0070-अन्य प्रशासकीय सेवाएं, 60-अन्य प्राप्तियां, 103-विस्फोटक पदार्थों के लिए)शीर्ष में जमा कर चालान की प्रति तथा ग्राम पंचायत तथा नगरीय प्रशासन का अनापत्ति प्रमाण-पत्र जमा करना होगा। लोक सेवा केन्द्र से ऑनलाईन आवेदन सबमिट कराने के उपरांत पावती सहित उल्लेखित समस्त दस्तावेज लायसेंस शाखा कक्ष क्रमांक 33 में अनिवार्य रूप से जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जायेंगे।
अस्थायी फटाका लायसेंस बनवाने के इच्छुक आवेदक 16 सितम्बर तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
