Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सभी चिकित्सक अपने ड्यूटी टाइम में चिकित्सालय में उपस्थित रहकर मरीजों का करें उपचार: कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 08 14 15 20 55 81 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
August 14, 2026
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260813 WA0027
काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260813 WA0026
शिक्षकों की कमी से जूझता आत्मानंद स्कूल, छात्रों ने उठाया भूख हड़ताल का कदम
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260813 WA0025
शासकीय भूमि पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग का मामला, कीचड़ में फंसा ट्रेलर जेसीबी से निकाला गया
CHHATTISGARH खरसिया
IMG20260813153337
तिरंगे के रंग में सजा खरसिया, देशभक्ति के जोश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » सभी चिकित्सक अपने ड्यूटी टाइम में चिकित्सालय में उपस्थित रहकर मरीजों का करें उपचार: कलेक्टर

सभी चिकित्सक अपने ड्यूटी टाइम में चिकित्सालय में उपस्थित रहकर मरीजों का करें उपचार: कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 31, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20240831 WA0057

कोरबा 31 अगस्त 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य का शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए।
जिले में डायरिया, डेंगू, मलेरिया व अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित रखने एवं जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी तथा समस्त कार्यक्रम नोडल अधिकारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी, डब्लूएचओ के एसएमओ, डीपीएम,समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, समस्त बीपीएम एवं विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान सीएमएचओ डॉ केशरी द्वारा समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्य एवं उपलब्धि की जानकारी दी गई।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में किसी एक पद के कर्मचारी पदस्थ होने की स्थिति में उसी पद का दूसरा कर्मचारी पदस्थ नहीं करने के निर्देश दिए। डीएमएफ द्वारा की जा रही स्वास्थ्य कर्मचारियों की भर्ती में पात्र अपात्र अभ्यर्थियों की सूची बुधवार को जारी करना है एवं आगामी 7 दिनों में प्रोविजनल सूची वेटिंग लिस्ट के साथ निकालना है। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा व बिरहोर वर्ग के शिक्षित युवाओं को नियुक्त करना है।
कलेक्टर ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को अपने ड्यूटी समय में चिकित्सालय में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए। साथ ही अनावश्यक मरीजों को
रेफर नही करने के लिए कहा।

*पीवीटीजी बसाहटों में निरंतर स्वास्थ्य शिविर लगाकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ पहुचाने के दिए निर्देश*

कलेक्टर ने जिले के पीवीटीजी समुदाय के बसाहटों में लगातार 2-3 माह तक स्वास्थ्य शिविर लगाकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ पहुचाने के निर्देश दिए। शिविर में उनका आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण, खून, सुगर, बीपी की जांच, आयुष्मान कार्ड निर्माण आदि जैसे अनेक स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से लाभांवित करने के लिए कहा। इन बसाहटों में टीबी मरीजों का कांटेक्ट ट्रेसिंग कर उन्हें दवाइयां, निक्षय मित्रों से अटैच करने तथा टेस्ट का रेशियो पूरा करने की बात कही।
*कलेक्टर ने कहा कि जिले में 2 विशेष सरंक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर निवास करते है जिनकी संख्या लगभग 5 हजार के करीब है। उन्होंने पीवीटीजी समुदाय के गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों के इलाज के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि इन समुदाय के गम्भीर बीमारी से संक्रमित व्यक्ति जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में संभव नही है, उनके राज्य के भीतर एवं राज्य के बाहर किसी भी अस्पताल में कराये जाने में होने वाले सम्पूर्ण खर्च का वहन डीएमएफ द्वारा किया जाएगा।*

*सूचना तंत्र को सक्रिय रखें, जिससे संक्रमण की तत्काल मिले जानकारी: कलेक्टर*

- Advertisement -
Ad image

*जनजागरूकता हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने के दिए निर्देश*

बैठक में कलेक्टर ने जिले में डायरिया, मलेरिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु सतर्क रहने एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अपने सूचना तंत्र को सक्रिय रखने की बात कही। जिससे संक्रमण की जानकारी मिलते ही तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुँचकर मरीजों के उपचार किया जा सके। सभी केंद्रों में आवश्यक सभी दवाइयां की शत प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही
वनांचल सहित मैदानी क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों का संक्रमण से बचाव के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि मौसमी बीमारियों से कोई भी मृत्यु नहीं होनी चाहिए, सभी स्वास्थ्य अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।
कलेक्टर ने डेंगू के संक्रमण के रोकथाम हेतु नगरीय क्षेत्र में निगम की गाड़ियों में डेंगू से बचाव के संबंध में ऑडियो मैसेज के माध्यम से जनजागरूकता लाने के लिए कहा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सब हेल्थ सेंटर में संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने दिए निर्देश*
जिले में संस्थागत प्रसव की उपलब्धि की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शत प्रतिशत प्रसव संस्थागत कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सब हेल्थ सेंटर में संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने की बात कही। उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में माह में 10 प्रसव तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों में तीन प्रसव अनिवार्य रूप से कराने के लिए कहा। इस हेतु मितानिनों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का पंजीयन उनका नियमित स्वास्थ्य जांच एवं फालोअप लेने की हिदायत दी। उन्होंने मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु आवश्यक सभी प्रयास करने की बात कही। बैठक में कलेक्टर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की टीका, कुष्ठ उन्मूलन, क्षय रोग, टी.बी. हाइपरटेंशन, कृमिनाशक एवं विटामिन दवा पान, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, मनोरोग चिकित्सा कार्यक्रम की भी समीक्षा करते हुए योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी योजनाओं का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सभी अधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article पोला एवं महानवमी पर स्थानीय अवकाश घोषित
Next Article IMG 20240903 WA0031 नीट परीक्षा: सेजेस कापू के दो छात्र ने पहले ही प्रयास में बनायी मेरिट सूची में जगह

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 08 14 15 20 55 81 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
August 14, 2026
CHHATTISGARH खरसिया August 14, 2026
IMG 20260813 WA0027
काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया
CHHATTISGARH RAIGARH August 13, 2026
IMG 20260813 WA0026
शिक्षकों की कमी से जूझता आत्मानंद स्कूल, छात्रों ने उठाया भूख हड़ताल का कदम
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 13, 2026
IMG 20260813 WA0025
शासकीय भूमि पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग का मामला, कीचड़ में फंसा ट्रेलर जेसीबी से निकाला गया
CHHATTISGARH खरसिया August 13, 2026
IMG20260813153337
तिरंगे के रंग में सजा खरसिया, देशभक्ति के जोश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
CHHATTISGARH खरसिया August 13, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
Screenshot 2026 08 14 15 20 55 81 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
August 14, 2026
CHHATTISGARH खरसिया

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?