धरमजयगढ़:- आये दिन धरमजयगढ़ क्षेत्र के बायसी और प्रेमनगर के बीच नया पुलिया के पास कई गाड़ियां फस रही हैं। जिस पर किसी भी जिम्मेदार का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। बता दें कि पुल निर्माण के बाद उसमे मिट्टी डाल दिया गया जो बारिश के कारण दलदली हो गई। जिसमें गाड़ियां फसने लगी और मुख्य मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात से इस पुलिया में कई गाड़िया फंसी रही। जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। शनिवार को भी वहां सड़क पर 2 बसें दलदली मिट्टी में फंसी रही और दूर दूर तक सड़क पर गाड़ियों की लम्बी कतार लगी रही। जिसके कारण स्कूली बच्चें स्कूल जाने के लिए भारी मसक्कत करते दिखे। वहीं घंटो तक बस नहीं निकालने के बाद बस के सवारी बस को धक्का देकर निकलते दिखे। जानकारी के मुताबिक बाद में बड़ी मुश्किल से मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।
धरमजयगढ से हाटी मुख्य मार्ग में फंसी रहीं गाड़ियां, मुसाफ़िर हुए परेशान
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
