Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 25 अगस्त से 08 सितंबर 2024 तक चलेगा राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला: पत्नी, बेटे, साली और साले को उम्रकैद
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized
चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या
CHHATTISGARH RAIGARH
कीटनाशी नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग की कार्रवाई, दो दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

25 अगस्त से 08 सितंबर 2024 तक चलेगा राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 28, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

बेमेतरा 28 अगस्त 2024ः-राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्ष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 अगस्त से 08 सितंबर 2024 तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा पूरे बेमेतरा जिले के समस्त विकासखण्ड में मनाया जा रहा है। इस संबंध में 28 अगस्त 2024 को जिले के समस्त नेत्र सहायक अधिकारियों का कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रशिक्षण कक्ष में समीक्षा बैठक रखा गया। उक्त बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार बसोड द्वारा बताया कि हमारी आंखें हमारे मरने के बाद भी किसी के काम आ सकती है। मनुष्य की मृत्यु के बाद उसके शरीर के एक ही अंग काम आ सकता है, वो है नेत्र। नेत्रदान मृत्यु के बाद ही किया जाता है। नेत्रदान के लिए यह जरूरी नहीं है कि वह अपने जीते जी घोषणा पत्र भरा हो। नेत्रदान कोई भी व्यक्ति कर सकता है, किन्तु रेबीज, एड्स, टिटनेस, हेपेटाइटिस, सर्पदंश, लेप्रोसी, जहर, सिफलिस, डूबकर या जलकर, आँख का कैंसर, फॉसी लगाकर, ब्लड कैंसर, सेप्टीसीमिया, तपेदिक एवं संक्रामक बीमारी व्यक्ति नेत्रदान के लिए उपयुक्त नहीं रहती।
यदि किसी की आंख के कॉर्निया की सफेदी कॉर्नियल ओपेसिटी के कारण दृष्टिहीनता है तो उसकी कॉर्निया बदलने से वह व्यक्ति अंधेपन से छुटकारा पा सकता है और नेत्रदान करने वाला व्यक्ति मरने के बाद भी इस व्यक्ति की आंख से दुनिया देख सकता है। ऑख के कॉर्निया में सफेदी आंखों के संक्रमण, चोट लगने, विटामिन ए की कमी, कुपोषण, कॉनियल डिस्ट्रॉफी और कुछ जन्मजात कारणों से होती है। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति की आंख में घाव हो जाए व उसकी पुतली कमजोर हो जाए तो उसकी आंखों की संरचना खराब होने से बचाने के लिए भी पुतली बदलने का ऑपरेशन किया जाना है जो कि एक आपातकालीन स्थिति है। नेत्रदान संबंधी प्रक्रिया कोविड-19 से बचाव शासन के समस्त दिशा-निर्देशों का पालन करके किया जाना है। नेत्रदान के लिए मृत व्यक्ति के वारिस से लिखित सहमति लेने के बाद ही प्रशिक्षित अधिकारी के द्वारा मृत्यु के 06 घंटे के भीतर नेत्र गोलक को निकाला जाता है। मृत्यु के बाद मृतक की आंखें बंद कर देनी चाहिए, पंखा भी बंद कर देना चाहिए। गर्मी का समय हो तो पलकों के ऊपर गीला कपड़ा या रूई रख दें। यदि बर्फ हो तो कपड़े/रूई के ऊपर रख दें। एक व्यक्ति के नेत्रदान से 2 दृष्टिहीन पुनः दुनिया देख सकते है।
नेत्रदान के लिए श्री विजय देंवागन सहायक नेत्रदान अधिकारी जिला चिकित्सालय बेमेतरा 9926776556, श्री विनोद कुमार बघेल नोडल अधिकारी विकासखण्ड साजा 8120705868, श्री ओंकार चन्द्राकर नोडल अधिकारी विकासखण्ड खण्डसरा 9981766897, श्री गुलाब चंद सिन्हा नोडल अधिकारी विकासखण्ड बेरला 9098759477, श्री सोहित कुमार साहू नोडल अधिकारी विकासखण्ड नवागढ़ 7089092860 से संपर्क किया जा सकता है। जिला बेमेतरा को दोनो ऑखो से मोतियाबिंद मुक्त घोषित किया गया | सभी से अपील है कि इस पुनीत कार्य के लिए आगे आए और लोगों को नेत्रदान हेतु प्रेरित करेेेेंगे ताकि नेत्रहीन लोगों के जीवन में रोशनी लाई जा सकें। बैठक मे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे |

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामान्य अनुमान सर्वेक्षण और अन्य कृषि साख्यिकी योजनाओं के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित
Next Article जिप सीईओ ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला: पत्नी, बेटे, साली और साले को उम्रकैद
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH September 9, 2026
अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized September 9, 2026
चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या
CHHATTISGARH RAIGARH September 9, 2026
कीटनाशी नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग की कार्रवाई, दो दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित
CHHATTISGARH RAIGARH September 9, 2026
लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस
CHHATTISGARH RAIGARH September 9, 2026

Popular Post

कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला: पत्नी, बेटे, साली और साले को उम्रकैद
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized
चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या
CHHATTISGARH RAIGARH
कीटनाशी नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग की कार्रवाई, दो दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?