रायगढ़, 27 अगस्त 2024। आज कोतरारोड़ पुलिस ने फरार वारंटियों की सूचना लेकर चोरी के संगीन मामले में तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी गेंद लाल बघेल (35), सरजू सिदार (35), और अनिल यादव (27) को उनके गांव लिटाईपाली से हिरासत में लिया गया। इन आरोपियों के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 273/2022 धारा 457, 380, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज था, वे न्यायालय के समन पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायगढ़ द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक कुसुम केवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश राय और आरक्षक चंद्रेश पांडेय ने यह सफल रेड कार्रवाई को अंजाम देकर वारंटियों के गांव जाकर दबिश में उन्हें पकड़ा ।
तीन फरार वारंटी गिरफ्तार: कोतरारोड़ पुलिस की सटीक कार्रवाई
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
