Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: डेंगू नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता का काम, वार्डों के प्रभारी अधिकारी डोर टू डोर अभियान की करें मॉनिटरिंग-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

डेंगू नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता का काम, वार्डों के प्रभारी अधिकारी डोर टू डोर अभियान की करें मॉनिटरिंग-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 13, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 13 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज समय-सीमा की बैठक में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के द्वारा डेंगू नियंत्रण के लिए की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों के लिए सोर्स रिडक्शन टीम के साथ जिला स्तरीय अधिकारी की भी ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारी अपनी टीम के साथ समन्वय बनाकर हर वार्ड में डेंगू के रोकथाम के लिए डोर टू डोर अभियान की फील्ड में निगरानी करें। डेंगू नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने केसीसी प्रकरणों में निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने पर उप संचालक कृषि पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्वीकृति के लिए बाकी प्रकरणों को जल्द सैंक्शन दिलवाएं। साथ ही अपेक्स बैंक के अलावा दूसरे बैंकों से भी केसीसी के प्रकरणों को स्वीकृति दिलवाने के निर्देश उन्होंने दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि अभी त्योहारों का समय आ रहा है। देवस्थलों में भारी भीड़ जुटती है। ऐसे में सभी एसडीएम और पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र में ऐसे स्थान जहां भीड़ इक_ा होती है वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतें, सुरक्षा और लोगों के आवागमन को लेकर उस देवस्थल प्रबंधन व कार्यक्रम के आयोजकों से समन्वय बनाकर जरूरी व्यवस्था करवाएं।
कलेक्टर श्री गोयल ने समाज कल्याण विभाग के पेंशन योजना के हितग्राहियों के डीबीटी के लिए आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर अपडेशन का काम पूरा अपडेट करने के निर्देश उप संचालक समाज कल्याण को दिए। उन्होंने इस कार्य में सीईओ जनपदों का सहयोग लेने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग के कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि जिले में शत-प्रतिशत पीडीएस दुकानों का ऑनलाइन संचालन होना है। उन्होंने खाद्य अधिकारी और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को यह सुनिश्चित करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सितंबर माह से जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय का संचालन शुरू होने जा रहा है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने इसके पूर्व की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। प्रभारी सहायक आयुक्त श्री महेश शर्मा ने बताया कि सितंबर माह से विद्यालय का संचालन शुरू होना है। इसके लिए लाइवलीहुड कॉलेज में व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री गोयल ने वहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं छात्रों के आने से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री गोयल ने जल जीवन मिशन के कामों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ओवर हेड टैंक का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। जो ठेकेदार इस काम में लापरवाही कर रहा है, उसके ऊपर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने विकासखंड वार कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। खरसिया विकासखंड में काम की धीमी गति पर वहां के एसडीओ को काम में सुधार लाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
*ब्लड बैंकों में उपलब्ध ब्लड यूनिट की जानकारी करें नियमित अपडेट*
कलेक्टर श्री गोयल ने स्वास्थ्य विभाग के काम की समीक्षा करते हुए जिले में संचालित ब्लड बैंकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सभी ब्लड बैंकों में उपलब्ध रक्त यूनिट और उसकी मात्रा की जानकारी ई रक्तकोष वेबसाइट में नियमित रूप से अपडेट की जाए। उन्होंने धरमजयगढ़ और घरघोड़ा में ब्लड बैंक स्थापित किए जाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे दूर दराज के लोगों को भी इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। कलेक्टर श्री गोयल ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल प्रबंधन अपनी निगरानी मजबूत रखें। अस्पताल में अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार की गतिविधियों में संलिप्तता नहीं होनी चाहिए, सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम हो।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article पुसौर पुलिस ने ट्रक से बैटरी चोरी का मामला सुलझा, पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार, 02 एक्साइड बैटरी बरामद
Next Article कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने अधिकारियों को दिलाई ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शपथ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?