Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनसमस्या निवारण के 10 शिविर में मिले 1975 आवेदन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260401 WA0005
ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH sakti
Screenshot 2026 04 01 20 51 46 26 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260401 200855
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260401 WA0002
हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया शुरू, जनप्रतिनिधियों की पहल से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम
बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
680dea882e3744d5b4c7c0ac487b6af0
सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
Uncategorized
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जनसमस्या निवारण के 10 शिविर में मिले 1975 आवेदन

जनसमस्या निवारण के 10 शिविर में मिले 1975 आवेदन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 8, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240808 WA0066

1294 आवेदनों का हुआ निराकरण 681 प्रक्रियाधीन, जिसमें से 562 दूसरे विभागों से संबंधित

रायगढ़। शासन के निर्देशानुसार निगम प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों के लिए अभी तक जन समस्या निवारण के 10 शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इन 10 शिविर में कुल 1975 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 1844 मांग के और 133 शिकायत के आवेदन मिले। इसी तरह कुल आवेदनों में से 1294 का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसमें से 681 आवेदनों पर निराकरण की स्थिति प्रक्रियाधीन है, जिसमें 562 आवेदन अन्य विभागों से संबंधित है।
गुरुवार को सोनूमुंडा काली मंदिर स्थित सामुदायिक भवन में जनसमस्या निवारण के दसवें शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर वार्ड क्रमांक 36, 37, 38 एवं 42 के निवासियों के लिए लगाया गया था। शिविर में कल 312 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 296 आवेदन मांग के और 16 आवेदन शिकायत के थे। इसमें से 244 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया, जिन आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया उसमें राशन कार्ड के 104, एन यू एल एम के 13, आवास योजना के 71, समाज कल्याण के 9, आयुष्मान कार्ड के 17, खाद्य विभाग कलेक्ट्रेट के 03, श्रम विभाग के 12 में 04, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के 12, सीएसईबी के 05 में से 01, कलेक्ट्रेट राजस्व विभाग के 02, आधार कार्ड से संबंधित 07 आवेदन शामिल थे। इस तरह कुल 244 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। इसमें 68 आवेदनों पर निराकरण प्रक्रियाधीन है। इन आवेदनों में 12 आवेदन दूसरे विभाग से संबंधित है। शिविर के वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की। पूरे शिविर के दौरान अनुशासित रहकर लाइन में लग कर उन्होंने आवेदन फार्म लिए। आज के शिविर में निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम दिबेश सोलंकी, पार्षद श्री राघवेंद्र सिंह, श्रीमती फुलकुमारी मुरारी भट्ट द्वारा पी.एम. स्वनिधि योजना अंतर्गत अष्टमी देवी भट्ट व ममता को परिचय बोर्ड एवं 12 हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से राशन कार्ड का वितरण किया गया। शिविर में एन यू एल एम के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा 13 हितग्राहियों का प्रथम लोन 10 हजार का नया फॉर्म भरा गया है। शिविर में उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया, पार्षद श्री सीनू राव, शहर के पाषर्दगण, जनप्रतिनिधिगण, निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी और वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

09 अगस्त को निगम कार्यालय में आयोजित होगा शिविर
09 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को निगम कार्यालय में वार्ड क्रमांक 18, 19, 20 एवं 21 के लिए जनसमस्या शिविर का आयोजन होगा। शिविर में वार्डवासी नल कनेक्शन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण, नलों में पानी नहीं आना, नालियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पटना, स्ट्रीट लाइट के मरकरी, बल्ब, ट्यूब का बंद रहना, संपत्तिकर व अन्य करों की वसूली,आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, पीएम स्व निधि योजना, आधार कार्ड अपडेट, विवाह पंजीयन से संबंधित आवेदन कर सकते हैं। शिविर में महिला एवं बाल विकास, नजूल विभाग, खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जा रहे हैं। इससे संबंधित भी मांग एवं शिकायत के आवेदन लिए जा रहे हैं। इसी तरह जिला स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में निःशुल्क बी पी, शुगर की जांच सहित मौसमी बीमारियों का इलाज एवं निःशुल्क दवाइयों की सुविधा मिल रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240808 WA0063 राज्यपाल श्री डेका ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर शुभकामनाएं दीं
Next Article IMG 20240808 WA0067 पानी की शुद्धता में किसी तरह का नहीं होगा समझौता-कमिश्नर चंद्रवंशी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260401 WA0005
ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH sakti April 1, 2026
Screenshot 2026 04 01 20 51 46 26 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया April 1, 2026
IMG 20260401 200855
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH April 1, 2026
IMG 20260401 WA0002
हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया शुरू, जनप्रतिनिधियों की पहल से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम
बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ April 1, 2026
680dea882e3744d5b4c7c0ac487b6af0
सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
Uncategorized March 30, 2026

Popular Post

IMG 20260401 WA0005
ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH sakti
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?