Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित एवं कर्तव्य विमुख शासकीय सेवकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करें – कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित एवं कर्तव्य विमुख शासकीय सेवकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करें – कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 7, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

मुंगेली 07 अगस्त 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित एवं कर्तव्य विमुख शासकीय सेवकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। विभागीय अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शासकीय सेवकों के संबंध में जानकारी व प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से वित्त शाखा में उपलब्ध कराएं। शासन के निर्देशानुसार इस कार्य को गंभीरता से करें। कलेक्टर श्री देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के तहत् अनाधिकृत अनुपस्थिति के संबंध में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।

अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित सेवकों की शिकायत के लिए हेल्पलाईन नं. जारी

अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों की शिकायत के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाईन नंबर 94062-75534 भी जारी किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि यदि कोई शासकीय सेवक एक माह या उससे अधिक अवधि के लिए अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हैं, तो इसे सेवा-व्यवधान मानते हुए किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाए। साथ ही ऐसे शासकीय सेवकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा के प्रावधानों के तहत् दीर्घशास्ति के लिए विभागीय जांच संस्थित किया जाए एवं विभागीय जांच का निराकरण अधिकतम 06 माह की समयावधि में कर लिया जाए। आरोप सिद्ध होने पर सेवा से हटाने अथवा सेवा से पदच्युत करने की शास्ति दी जाए।

*अनाधिकृत अनुपस्थिति को सेवा पुस्तिका में इंद्राज करने के दिए निर्देश*

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर ने कहा कि एक माह से अधिक अवधि तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले शासकीय सेवकों को उनके अवकाश काल के दौरान के पते एवं अंतिम ज्ञात पते दोनों पर ही इस आशय का सूचना पत्र भेजा जाना चाहिए कि वह 15 दिवस में कारण बताएं कि क्यों न उनकी उक्त अनाधिकृत अनुपस्थिति को सेवा में व्यवधान मानते हुए, पेंशन, उपादान आदि समस्त उद्देश्यों के लिए उनकी सेवा पुस्तिका में इंद्राज किया जाए। 03 वर्ष से अधिक अवधि से अनुपस्थित रहने वाले शासकीय सेवकों को सेवा से पदच्युत करने संबंधी वित्त विभाग के निर्देशानुसार कार्यवाही करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निरीक्षण हेतु राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक का छत्तीसगढ़ दौरा
Next Article मुख्य अभियंता ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?