Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रही है आत्मनिर्भरता का सुख
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रही है आत्मनिर्भरता का सुख

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 1, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर, 1 अगस्त 2024/ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक मदद हर महीने सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है।

पूरे राज्य में इस योजना का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। कोरबा विकासखण्ड के कोरकोमा की रहने वाली श्रीमती गीता नायक ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है। योजना से मिलने वाली राशि जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बनी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह खाते मे 1000 रुपए मिलने से महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में आसानी होती है। हितग्राही श्रीमती नायक ने कहा कि उनके पति श्री नीलांबर नायक खेती का कार्य करते हैैं। विगत 6 माह से उन्हें योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग वे अपने एवं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों के अध्यापन कार्य तथा उनके लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करने में करती हैैं। साथ ही राशनकार्ड से उन्हें निर्धारित दर पर खाद्यान्न भी प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि हर माह खाते में राशि जमा होने से महिलाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हो रही है। साथ ही उन्हें एक प्रकार की वित्तीय सुरक्षा महसूस होती है। जिससे वे निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पाती हैैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के लिए उपयोगी एवं लाभप्रद बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
लाभान्वित होने वाली हितग्राही रायपुर जिले के गांव सिलतरा निवासी 50 वर्षीय श्रीमती उषा आडिल ने बताया कि महतारी वंदन की राशि पाकर आज बहुत खुशी हो रही है। इसे शब्दों में बया नहीं कर सकती हूं। राशि का उपयोग अपनी कालेज में पढ़ने वाली बेटी निम्मी के लिए कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बी. एस. सी. द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही है। कालेज की फीस भरने के लिए राशि काम आ रही है।

उसी गांव की श्रीमती प्रेमा वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने अपनी 7 वर्ष की नन्ही पोती चित्रांशी के लिए चांदी का आभूषण खरीदकर उपहार देने की बात कही।

- Advertisement -
Ad image

रायपुर जिले के ग्राम रैता निवासी श्रीमती संतोषी खुंटे ने बताया कि छोटी-छोटी जरूरतों को पूरी करने के लिए दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। राशि का उपयोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए करेगी। रायपुर निवासी श्रीमती अर्चना पद्मवार ने बताया कि पैसा का उपयोग अपनी जरूरी दवाईयां खरीदने के कर रही हैं।

महासमुंद जिले के गांव जीवतरा निवासी श्रीमती पार्वती मोंगरे ने बताया कि उनका बेटा नारायण बी.एस.सी. कर रहा है। राशि का उपयोग में उसकी कापी किताब और फीस भरने के लिए राशि का उपयोग कर रही हैं। महासमुंद जिले के गांव कनेकेरा निवासी श्रीमती संतोषी ने कहा कि मोदी ने अपनी गारंटी पूरी कर दी। उन्होंने जो कहा वो किया। बालोद जिले के गांव अरमरी निवासी श्रीमती चुमेश्वरी दुबे ने बताया कि महतारी वंदन से मिली राशि का उपयोग पौष्टिक फल फूल और राशन सामग्री के लिए कर रही है ताकि बच्चों स्वास्थ्य और बेहतर बन सके।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे शहीद भरत साहू के घर, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बस्तर संभाग को मिले 11 विशेषज्ञ चिकित्सक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?