Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गैंग बनाकर तमनार-घरघोड़ा क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले 06 आरोपियों को तमनार पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

गैंग बनाकर तमनार-घरघोड़ा क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले 06 आरोपियों को तमनार पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 31, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को सूचनातंत्र सुदृढ कर माल मुल्जिम पतासाजी का निर्देश दिया गया । निर्देशों के पालन में उप पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर द्वारा चोरी/नकबजनी के मामलों में माल-मुल्जिम की पतासाजी की जा रही थी जिसमें तमनार पुलिस को सुने मकानों में सेंधमारी और बाइक चोरी में सक्रिय गिरोह के 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । आरोपियों से पुलिस ने चोरी के 05 बाइक, एक बैटरी, एक युपीएस और आरोपियों की 02 बाइक को बरामद कर जप्त किया गया है, आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना तमनार में 03 आपराधों का खुलासा हुआ है ।

जानकारी के मुताबिक 29 जुलाई 2024 को थाना तमनार में बाइक चोरी की दो रिपोर्ट आयी । रिपोर्टकर्ता के अनुसार ग्राम ढोलनारा के धनीराम पटेल के किराए मकान के सामने खड़ी दो बाइक – (1) बजाज पल्सर क्रमांक CG 16 CQ 8615 (2) अपाचे क्रमांक CG 16 CM 7232 बजाज पल्सर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, चोरी की रिपोर्ट पर क्रमशः अपराध क्रमांक 200, 201 धारा 305, 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज कर माल मुलाजिम की पतासाजी में लिया गया । माल मुल्जिम पतासाजी के दरमियान थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा घटनास्थल से आरोपियों के भागने के संभावित मार्ग के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में संदेही नजर आए जिसकी पुष्टि रिपार्टकर्ता एवं मुखबीरों से की गई ।

तत्काल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर तमनार पुलिस की टीम द्वारा संदेहियों की धरपकड़ कर हिरासत में लिया गया । आरोपी प्रमोद राठिया, मुरली सिदार, पृथ्वी चौहान, अर्जुन सिदार अनुराग राठिया और अपचारी बालक ने मिलकर 27 जुलाई की रात्रि बाइक चोरी करना स्वीकार किये । आरोपियों ने बताया कि वे अपने पल्सर RS 200 और पैशन प्रो बाइक से ग्राम ढोलनारा गए जहां एक मकान के अंदर खड़ी बाइकों को चेक किये बजाज पल्सर और अपाचे बाइक का हैंडल लॉक नहीं था जिसे ढुलाते 02 बाइक चोरी कर ले गये । आरोपियों ने अपने स्वीकारोति बयान पर इसके पूर्व ग्राम छर्राटांगर (पूंजीपथरा) के मेले से, घरघोड़ा तथा एनआर इस्पात (घरघोड़ा) से बाइक की चोरी करना बताये जिन्हें आरोपियों द्वारा ढोलनारा से मुडागांव जाने वाले मार्ग पर खंडहर बिल्डिंग के अंदर छिपा रखे थे, पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 05 बाइक काला रंग स्प्लेंडर बिना नंबर, लाल रंग का टीवीएस अपाचे, बजाज डिस्कवर बिना नंबर, एक लाल रंग का पल्सर, एचएफ डीलक्स बिना नंबर तथा आरोपियों द्वारा बाइक चोरी में प्रयुक्त पल्सर आरएस 200 और एक पैशन प्रो बाइक की जप्ती की गई है । आरोपियों ने बताया कि इसके पूर्व वे ग्राम सराईडिपा स्कूल से एक बैटरी और यूपीएस चोरी किए थे। इस संबंध में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 382/2023 धारा 457, 380 आईपीसी कायम है । आरोपियों के मेमोरेंडम पर एक बैटरी और यूपीएस की भी जप्ती की गई है । आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना तमनार के 3 अपराध का खुलासा हुआ है । आरोपियों द्वारा गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देने से बीएनएस की नई धारा 112(2) विस्तारित की गई है जो जिले में पहली कार्रवाई तमनार पुलिस द्वारा की गई है ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, देव राठिया आरक्षक भीष्देव सागर, भूपेश राठिया की विशेष भूमिका रही है ।

- Advertisement -
Ad image

गिरफ्तार आरोपी –
(1) प्रमोद राठिया पिता देव सिंह राठिया उम्र 22 साल निवासी कोलम थाना तमनार
(2) मुरली सिदार पिता रतन सिदार उम्र 19 साल निवासी कोलम थाना तमनार
(3) पृथ्वी चौहान पिता पुरुषोत्तम चौहान 19 वर्ष निवासी सराईडिपा थाना तमनार
(4) अर्जुन सिदार पिता गजाधर सिदार उम्र 19 साल निवासी चिर्रामुडा थाना तमनार
(5) अनुराग राठिया पिता अबीर सिंह राठिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम बनई थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़
(6) विधि के साथ संघर्षरत बालक

आरोपियों से जप्त संपत्ति- 07 बाइक, एक बैटरी और यूपीएस जुमला कीमती – करीब ढाई लाख रूपये ।

चोरी की 05 बाइक-(i) काला रंग स्प्लेंडर बिना नंबर, (ii) लाल रंग का टीवीएस अपाचे, (iii) बजाज डिस्कवर बिना नंबर, (iv) एक लाल रंग का पल्सर, (v) एचएफ डीलक्स बिना नंबर तथा आरोपियों द्वारा बाइक चोरी में प्रयुक्त पल्सर आरएस 200 और एक पैशन प्रो बाइक । एक बैटरी और यूपीएस ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 31, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार जैन ने उप जेल सारंगढ़ का किया निरीक्षण
Next Article रायगढ़ एसपी और सीएसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पुसौर पुलिस को चौकन्ने रखने के दिए निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?