Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: छत्तीसगढ़ में लोगों से बहुत स्नेह मिला, यहां के मुख्यमंत्री सरल सहज और सबको आगे लेकर जाने वाले,विदाई समारोह के अवसर पर निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दिया संबोधन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
2968fe7829804f35a2b869d836ff10a0
सरिया में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन का भूमिपूजन, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260503 WA0005 1
आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़: सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260503 WA0005
आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़: ऐप के जरिए ऑनलाइन बेटिंग चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार के मोबाइल जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG20260502175749
May 2, 2026
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260501 WA0017
खैरझिटी में जुआ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, 11,700 रुपये नगद जब्त
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » छत्तीसगढ़ में लोगों से बहुत स्नेह मिला, यहां के मुख्यमंत्री सरल सहज और सबको आगे लेकर जाने वाले,विदाई समारोह के अवसर पर निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दिया संबोधन

छत्तीसगढ़ में लोगों से बहुत स्नेह मिला, यहां के मुख्यमंत्री सरल सहज और सबको आगे लेकर जाने वाले,विदाई समारोह के अवसर पर निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दिया संबोधन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 30, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240730 WA0022

रायपुर, 30 जुलाई, 2024/ छत्तीसगढ़ के लोगों का मुझे बहुत स्नेह मिला। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के क्षमतावान नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बहुत तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। यहां के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बहुत सरल सहज हैं। वे आर्थिक, सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के साथ पूरे छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल से, बुद्धिजीवियों से और आम जनता से बहुत स्नेह मिला, मैं हमेशा छत्तीसगढ़ के अपने भाइयों-बहनों के साथ खड़ा रहूंगा। इन शब्दों के साथ ही स्टेट हैंगर में हुए विदाई समारोह में जय जगन्नाथ तथा जय जोहार का संबोधन कर निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के निवासियों को भावुक विदाई दी।

निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि विदाई समारोह तो सबके जीवन में होता है। मेरे जीवन में भी हुआ है। मेरा छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में समय बहुत अच्छे से बीता। यहां के लोग बहुत सरल और स्नेही हैं। यह बहुत सुंदर धरती है। यह प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों, वंचित और हाशिये में पड़े लोगों को आगे लाने का कार्य कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ में इसका असर दिखता है। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया गया और लोगों ने इसमें शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की।

निवर्तमान राज्यपाल ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को अपनी मातृभूमि की बेहतरी के बारे में सोचना चाहिए। अपने समाज को बेहतर समाज बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। श्री हरिचंदन ने कहा कि भारत अभी देश की पांचवी आर्थिक महाशक्ति है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि शीघ्र ही देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमारा लोकतंत्र सबके संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा करता है। विश्व राजनीति में भारत की अहम भूमिका है। जिस तरह से दुनिया युद्ध की विभीषिका झेल रही है। हमारे प्रधानमंत्री ने शांति की अपील की है और इसके लिए लगातार अपनी भूमिका निभा रहे हैं। रूस और अमेरिका दोनों मतभेद के दौर से गुजर रहे हैं लेकिन भारत का दोनों से मधुर संबंध है। हम शांति के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दोनों पक्षों से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुनिया के दो बड़े नेता बाइडेन और पुतिन दोनों ने भारत के महत्व को सराहा है। हमें शांति की दिशा में काम करना है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि निवर्तमान राज्यपाल श्री हरिचंदन के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। उन्होंने अपने संवैधानिक दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। प्रदेश के विकास को लेकर उनका मार्गदर्शन मिलता रहा।

- Advertisement -
Ad image

विदाई समारोह के मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रही। पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी इस मौके पर पहुंचे। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्लै, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद एवं श्री बासवराजू भी मौके पर मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240730 WA0018 छत्तीसगढ़ तेजी से उभरता प्रदेश, विकास को नई ऊंचाइयां देंगे
Next Article IMG 20240730 WA0024 छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका का राजभवन पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

2968fe7829804f35a2b869d836ff10a0
सरिया में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन का भूमिपूजन, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ May 4, 2026
IMG 20260503 WA0005 1
आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़: सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti May 3, 2026
IMG 20260503 WA0005
आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़: ऐप के जरिए ऑनलाइन बेटिंग चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार के मोबाइल जब्त
CHHATTISGARH sakti May 3, 2026
IMG20260502175749
May 2, 2026
CHHATTISGARH खरसिया May 2, 2026
IMG 20260501 WA0017
खैरझिटी में जुआ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, 11,700 रुपये नगद जब्त
CHHATTISGARH sakti May 1, 2026

Popular Post

2968fe7829804f35a2b869d836ff10a0
सरिया में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन का भूमिपूजन, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?