Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 30, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

सक्ती, 30 जुलाई 2024// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र के कार्यों की अद्यतन स्थिति पर समीक्षा करते हुए जाति प्रमाणपत्र बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी एसडीएम को जाति प्रमाण पत्र के कार्यों को मिशन मोड में कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पात्र लोगो का ज्यादा से ज्यादा जाति प्रमाण पत्र प्राथमिकता से बनाए जाने कहा है। बैठक में कलेक्टर ने 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुवे सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी कलेक्टर कार्यालय के सामने जेठा मैदान में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने 13 अगस्त को फाइनल रिहर्सल के पूर्व सभी आवश्यक तैयारिया सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने परेड एवं रिहर्सल, मंच निर्माण, मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित संदेश वाचन, बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा, बेरिकेटिंग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, आमंत्रण कार्ड, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी सीएमओ को नगरीय निकायो में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा सड़को पर मवेशियों के पाए जाने पर उन्हें हटाए जाने की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले में डायरिया, मलेरिया से सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुवे शेष बचे लोगो के आयुष्मान कार्ड निर्माण का कार्य योजनाबद्ध ढंग से तेजी से करने कहा। उन्होंने जिले में बाढ़ के स्थितियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को लगातार जल स्तर पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए सभी ब्लॉक के लिए शुरू किए गए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अंतर्गत 8 अगस्त को विकासखंड जैजैपुर के हायर सेकंड्री स्कूल हसौद में शिविर आयोजन की व्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले सभी विभाग प्रमुख को उक्त शिविर में स्वयं उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग को अमानक व गुणवत्ताहीन खाद, बीज, दवा का विक्रय किसी भी विक्रय केंद्र में पाए जाने पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है l कलेक्टर ने जिले में वर्तमान स्थिति में खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण की जानकारी लेते हुए आवश्यकतानुसार खाद बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि, ई केवाईसी, लैंड सीडिंग की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले में पौधरोपण के कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण, अपूर्ण, प्रगतिरत कार्य सहित अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुवे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत मजदूर कार्य सेंशन कराने, घर-घर कचरा संग्रहण कार्य सहित पंचायत विभाग अंतर्गत संचालित अन्य कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में स्वच्छ भारत मिशन के कार्य, ई श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री,पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण, सीमांकन सहित अन्य कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, डभरा एसडीएम श्री बालेश्वर राम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री के एस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article डेंगू के रोकथाम के लिए शहर में जन-जागरूकता के साथ सोर्स रिडक्शन के दोहरे मोर्चे पर करना होगा काम- कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की सुनी गई विभिन्न समस्याएं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?