Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नेशनल हाईवे से लगी बेशकीमती सेवा भूमि का धड़ल्ले से हो रहा खरीद-फरोख्त ….
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नेशनल हाईवे से लगी बेशकीमती सेवा भूमि का धड़ल्ले से हो रहा खरीद-फरोख्त ….

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 16, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

सेवा भूमि को दलाल कौड़ीयो मोल खरीद कर टुकड़े टुकड़े में बेच रहे महंगे दामों पर…..

एक तरफ तहसील न्यायलय में प्रकरण है विचाराधीन तो दूसरी ओर टुकड़े टुकड़े में बेच दी गई 2 एकड़ सेवा भूमि , तीन दर्जन से अधिक बन चुके हैं मकान….

संस्कार स्कूल मार्ग में स्थित है पूर्व कोटवार की दो एकड़ 90 डिसमिल सेवा भूमि….

राजस्व विभाग की उदासीनता या सांठगांठ से हुआ अतिक्रमण??

- Advertisement -
Ad image

रायगढ़:- नेशनल हाईवे से महज चंद कदमों की दूरी पर संस्कार पब्लिक स्कूल मार्ग में बांजपाली के पूर्व कोटवार की सेवा भूमि स्थित है , जिसका रकबा लगभग दो एकड़ नब्बे डिसमिल है। उक्त कोटवार भूमि पर इन दिनों अवैध तरीके से खरीदी बिक्री कर लगातार मकान व बाड़ी बनाकर कब्जा किया जा रहा है, जिसे कोटवार ने 52 गरीब तबके के लोगों को बसाने की बात कही जा रही है। जबकि मकान बना चुके लोग दबी जुबान से जमीन खरीदी करना बता रहे हैं। उक्त सेवा भूमि पर लगभग तीन दर्जन से अधिक मकान का निर्माण भी हो चुका है। सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार बेशकीमती कोटवार भूमि की अवैध खरीद- परोख्त में कुछ स्थानीय जमीन दलाल सहित स्थानीय दबंगों की महत्वपूर्ण भूमिका है जो बांजीपाली निवासी तुलसी चौहान से कम कीमत पर जमीन खरीद कर टुकड़े-टुकड़े में महंगे दामों पर बेच रहे हैं। इस शासकीय जमीन की अवैध रूप से खरीदी बिक्री में स्थानीय जमीन दलालों को दो से तीन गुना तक मुनाफा मिल रहे हैं। सुत्रों ने आगे बताया कि स्थानीय जमीन दलालों ने तुलसी चौहान से प्रति डिसमिल 20 से 25 हजार रूपए में जमीन खरीदी और कुछ दिनों बाद ही गरीब तबके के जरूरत मंद लोगो को दो से तीन गुना अधिक कीमत पर जमीन बेच दिया है। सूत्र बताते हैं कि जमीन दलालों द्वारा कोटवार भूमि को निजी कब्जे की भूमि बताकर क्रेताओं को गुमराह करते हुए बकायदा स्टांप पेपर में लिखा पढ़ी करके जमीन बेची जा रहा है। ऐसे में गरीब परिवार आशियाने की आस में जमीन दलालों के हाथो धोखाधड़ी का शिकार हो रहे है ! तथा उक्त शासकीय भूमि पर लगभग तीन दर्जन से अधिक परिवारों ने मकान भी बना लिया है। भूमि दलालों के हौसले बहुत बुलंद हैं और कोटवार की सेवा भूमि के खरीद-फरोख्त का सिलसिला बदस्तूर जारी रखा जहां एक ओर रसूखदार भू माफियाओ ने कौड़ियों के मोल पर जमीन खरीद कर महंगे दामों में बेचकर अपनी तिजोरियां भर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गरीब तबके के लोग जो खुद के आशियाने का सपना सजोकर अपने बरसों की खून पसीने की गाड़ी कमाई को लुटा बैठे हैं।

*क्या कहते हैं कोटवार तुलसी चौहान*
कोटवार तुलासी चौहान बताया कि संस्कार पब्लिक स्कूल मार्ग पर उनकी कोटवारी सेवा भूमि है जिसे शासन द्वारा कोटवार को जीविकापार्जन जमीन दिया गया था। जिसका कुल रकबा दो एकड़ नब्बे डिसमिल है। उपरोत सेवा भूमि का लगभग 2 एकड़ जमीन तुलसी चौहान ने खुद गरीब तबके के 52 लोगों को बसाने की बात कही है। जिसमे 90 डिसमिल जमीन शेष बचे हैं।।

वर्जन –
इसकी जानकारी आपसे मिली है। तहसीलदार को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराता हूं, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

प्रवीण तिवारी
(एस डी एम रायगढ़)

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article 22 से 27 जुलाई तक होगा डेंगू नियंत्रण अभियान
Next Article शासकीय भूमि पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव शर्मा का अवैध कब्जा ??…जांच में हुई पुष्टि… जाने क्या है पूरा मामला…

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH October 24, 2026

Popular Post

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?