सक्ती 12 जुलाई 2024/ आज दिनांक 12 जुलाई को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आमनदुला ग्राम में आयोजित किया गया। जिसमे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 1 हितग्राही को एक्सग्रेसिया की राशि प्रदान की गयी एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत प्रतीक स्वरुप 2 महिलाओं का गोद भराई एवं 2 बालिकाओ का अन्नप्रासन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर स्थल पर एक वृक्ष मां के नाम व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम अंतर्गत कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों द्वारा शिविर स्थल पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री राम कुमार यादव ने बिहि का पौधा, श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने आम का पौधा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लकेश्वरी देवा लहरे ने आम का पौधा तथा कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कदम का पौधा लगाया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी और आमजन उपस्थित थे।
कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थल पर किया पौधरोपण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
