Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विकासखंड मालखरौदा के आमनदुला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » विकासखंड मालखरौदा के आमनदुला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

विकासखंड मालखरौदा के आमनदुला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh July 12, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20240712 WA0054

सक्ती, 12 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मालखरौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत आमनदुला में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। विकासखंड मालखरौदा अंतर्गत हायर सेकण्ड्री स्कूल आमनदुला में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 474 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे 343 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण किया जायेगा। शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित जनहितकारी योजनाओं की बारी-बारी से जानकारी दी गई जिससे आमजन लाभान्वित हुवे। शिविर स्थल पर विभिन्न स्व सहायता समूह की महिलाओं को पंचायत विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत चेक वितरण कर लाभान्वित किया गया। जिला स्तरीय शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजना आजीविका मिशन से चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक ऋण वितरण किया गया। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन गोद भराई और अग्रेशिया राशि का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा हितग्राहियों को बीज, कीटनाशक दवा वितरण एवं पशुधन विकास विभाग द्वारा दवाई वितरण और उद्यान विभाग द्वारा पौधों का वितरण भी किया गया। आज आमनदुला में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुवे।
जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव ने कहा कि इस सत्र का यह पहला जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर है। उन्होंने कहा कि बेसहारा को सहारा देने के लिए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों को शिविर स्थल पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने कहा। उन्होंने शिविर स्थल पर उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों से आमजन को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराने कहा। इस अवसर पर श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने कहा की आमनदुला में आज जिला स्तरीय शिविर आयोजित है। जिसमें जिले के मुखिया और कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो सहित प्रशासन और विभिन्न विभागों के सभी अधिकारी कर्मचारी तथा विभिन्न जन प्रतिनिधि उपस्थित है। उन्होंने शिविर स्थल पर सभी अधिकारियों को क्षेत्रवासियों की समस्याओं का तेजी से और ज्यादा से ज्यादा निराकरण करने का आग्रह किया, जिससे आमजन लाभान्वित हो सके। इसी क्रम में जिला पंचायत जांजगीर चांपा अध्यक्ष श्रीमती यनीता यशवंत चंद्रा ने कहा की आज आमनादुला में आयोजित शिविर में जिले के सभी विभागों के अधिकारी आमजन की समस्याओं का निराकरण करने स्वयं यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर एक बहुत ही अच्छी पहल है, जिससे आमजन लाभान्वित होंगे। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लकेश्वरी देवा लहरे ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि आमनदुल में बहुत ही बढ़िया शिविर आज आयोजित किया गया है। जिसके लिए मैं जिला के कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो को धन्यवाद देती हूं। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री तोपनो ने शिविर में आमजनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज आमनदुला में तुहर प्रशासन तुहर द्वार के तहत जनसामान्य की समस्याओं के समाधान तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी देने तथा योजनाओं से लाभान्वित करने स्टॉल भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में आमजनता ज्यादा से ज्यादा पहुँचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठाए। कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ का क्रियान्वयन करने वाले सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसामान्य के लिए लगाए जा रहे शिविर में शासन की योजनाओं से आमजनता अधिक से अधिक लाभान्वित हो, इसके लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी के आदिले द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
शिविर में विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और हितग्राहियों को मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में आज राजस्व, जनपद पंचायत मालखरौदा, रेशम, पशु चिकित्सा, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, स्वास्थ्य, आयुष विभाग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, श्रम, जल संसाधन, बैंकर्स, आबकारी, सहकारिता, आदिम जाति कल्याण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, लोक निर्माण विभाग , विद्युत, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और विभागीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती साक्षी युगल किशोर बंजारे, सरपंच आमनदुला श्रीमती प्रियंका गबेल, राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, सीईओ मालखरौदा श्री सी के आदिले एवं अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्वसहायता समुह की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरुष सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20240712 WA0053 पाइप लगाने की विवाद पर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next Article IMG 20240712 WA0055 कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थल पर किया पौधरोपण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया February 5, 2026
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?