Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मिशन उत्कर्ष, कार्यक्रम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें-सीईओ जिला पंचायत
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260821 WA0016
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260821 WA0015
सोशल मीडिया पर कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग विकास जिला- सक्ती के नाम से किसी असामाजिक व शरारती तत्व द्वारा भ्रामक व फर्जी पत्र किया जा रहा वायरल
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260821 WA0014
शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित ई-गिरदावरी के लिए कलेक्टर ने किया खरसिया के गांवों का मैदानी निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260821 WA0013
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को चाय ठेला लगाने की नौबत, रायगढ़ में स्थानीय रोजगार नीति की मांग तेज
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG20260821141243
खरसिया में अवैध लकड़ी पर वन विभाग का शिकंजा, उड़नदस्ता टीम ने बजरंग आरा मिल को किया सील
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मिशन उत्कर्ष, कार्यक्रम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें-सीईओ जिला पंचायत

मिशन उत्कर्ष, कार्यक्रम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें-सीईओ जिला पंचायत

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 5, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240705 WA0043

रायगढ़, 5 जुलाई 2024/ सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, विकासखण्ड स्रोत केंद्र समन्वयकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने ने सभी स्कूलों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के उपस्थिति रिपोर्ट प्रतिदिन दोपहर 1 बजे तक जिला कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। सीईओ श्री यादव ने सभी स्कूलों से कक्षा 09 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों की साप्ताहिक परीक्षा लेने तथा परिणाम के रिकार्ड हर स्कूल को संधारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिला, ब्लाक एवं संकुल स्तर के अधिकारियों को अपने अधीनस्थ स्कूलों में सतत निरीक्षण करने निर्देश दिए। शाला में नियत समय पर उपस्थित न होने वाले, शाला समय से पूर्व स्कूल त्यागने वाले या निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों एवं शाला के कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो रायगढ़ जिले के सभी स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता एवं निरीक्षण में कसावट लाने के उद्देश्य से उत्कर्ष-रायगढ़ लागू की गई है। प्राथमिक शाला से हायर सेकेंडरी स्कूल मैं अध्यापन करने वाले शिक्षकों को प्रतिदिन प्रात: 10.15 बजे तक अपने संकुल के माध्यम से स्कूल में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की संख्या एवं अनुपस्थित शिक्षकों की सूची अपने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करानी होगी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी संकलित जानकारी जिला कार्यालय को अपरान्ह 1 बजे तक उपलब्ध करायेंगे। अनुपस्थित कर्मचारियों को उसी दिन स्पष्टीकरण पत्र संबंधित नियंत्रणकर्ता अधिकारी द्वारा जारी किया जायेगा।
*होगा शालाओं का नियमित निरीक्षण*
स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप जिले के सभी स्कूलों में प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूलों का नियमित निरीक्षण जिला स्तर के अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, सहायक संचालक एपीसी को प्रतिमाह 10 स्कूलों का, विकासखण्ड स्तर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक को 20 प्राथमिक, 15 माध्यमिक और सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल एवं संकुल स्तर के संकुल प्राचार्य एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा अपने अधीनस्थ सभी शालाओं का दो बार नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे। इसके लिए हर माह उन्हें स्कूल निरीक्षण कर प्रतिवेदन जिला कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। सभी निरीक्षण कर्ता अधिकारी पूर्व में ही प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम भी अपने उच्च अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।
*स्कूलों में होगा साप्ताहिक टेस्ट*
सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा 09 से 12 तक के छात्रों के लिए प्रति सप्ताह साप्ताहिक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी विषयों के प्रश्न शामिल किए जाएंगे। प्रश्नों को जिला स्तर से उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही स्कूल में सबसे अच्छे अंक प्राप्त करने वाले तीन कॉपी और सबसे कम अंक पाने वाले तीन कापियों को प्रति सप्ताह विकासखंड शिक्षा कार्यालय में हर हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी को प्रस्तुत करना होगा। साप्ताहिक एवं मासिक टेस्ट की रिकॉर्ड हर स्कूल को संधारित कर रखना होगा। प्राप्त परिणामों एवं शिक्षकों की उपस्थिति के आधार पर विकासखंड की रैंकिंग की जाएगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240705 WA0042 आपकी मेहनत ही आपकी सफलता की कुंजी है -सीईओ जितेन्द्र यादव
Next Article IMG 20240705 WA0044 नाबालिक बालिका को भगा ले जाने के अपराध में युवक-युवती गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260821 WA0016
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti August 21, 2026
IMG 20260821 WA0015
सोशल मीडिया पर कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग विकास जिला- सक्ती के नाम से किसी असामाजिक व शरारती तत्व द्वारा भ्रामक व फर्जी पत्र किया जा रहा वायरल
CHHATTISGARH sakti August 21, 2026
IMG 20260821 WA0014
शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित ई-गिरदावरी के लिए कलेक्टर ने किया खरसिया के गांवों का मैदानी निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH August 21, 2026
IMG 20260821 WA0013
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को चाय ठेला लगाने की नौबत, रायगढ़ में स्थानीय रोजगार नीति की मांग तेज
CHHATTISGARH RAIGARH August 21, 2026
IMG20260821141243
खरसिया में अवैध लकड़ी पर वन विभाग का शिकंजा, उड़नदस्ता टीम ने बजरंग आरा मिल को किया सील
CHHATTISGARH खरसिया August 21, 2026

Popular Post

IMG 20260821 WA0016
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?