एमसीबी/07 जून 2024/ कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देशन एवं परियोजना निदेशक के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी स्कीम अंतर्गत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत में कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा के द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत चल रहे कार्य में कार्यस्थल पर श्रमिकों के द्वारा रोजगार दिवस मनाया गया। रोजगार दिवस के दौरान मनरेगा अंतर्गत एफआरए कार्यों का चिन्हांकन किया गया। वही दूसरी और समय पर मजदूरी भुगतान संबंधी समस्याओं के निराकरण किया गया। जिन ग्राम पंचायतों में श्रमिकों के द्वारा रोजगार की मांग की गई। उनका संधारण कर कार्य योजना तैयार की गई। प्रति श्रमिक 100 दिवस रोजगार हेतु चर्चा की गई मातृत्व भत्ता, श्रम कार्ड के साथ कार्यों में जल संरक्षण, जल संवर्धन के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के तौर पर रखा गया है। हितग्राही मूलक कार्यों को भी प्राथमिकता से किए जाने पर रोजगार दिवस पर चर्चा की गई।
ग्राम पंचायतो में मनाया गया रोजगार दिवस
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
