बेमेतरा 1 जून 2024:-उच्चतम न्यायालय के ई-मेल पत्र एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के सदस्य सचिव द्वारा विडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम के उच्चतम न्यायालय में 29 जुलाई 2024 से 03 अगस्त 2024 तक “विशेष लोक अदालत” आयोजित होना प्रस्तावित है। अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बेमेतरा के मार्गदर्शन में विशेष लोक अदालत का सभी स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव मोहम्मद जहाँगीर तिगाला न्यायाधीश वर्ग-1 द्वारा जानकारी दी गई कि ऐसे मामले जो उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है, जिन्हे विशेष लोक अदालत हेतु चिन्हाकिंत किया गया है उसका निराकरण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिले से संबंधित प्रकरणों के अनुसार पक्षकारों का नोटिस जारी/तामिली कर संबंधित पक्षकारों की प्री-सिटिंग कर प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत कराये जाने के संबंध में सूची तैयार की गई हैं |
विशेष लोक अदालत आयोजित होना प्रस्तावित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
