Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विद्युत विभाग ने घरेलू उपकरणों व ट्रांसफार्मरो की सुरक्षा हेतु जन सामान्य के लिए जारी की एडवाइजरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ लौट रहे हैं अपने ‘हर्ष मंदर’: पूर्व कलेक्टर का 15 सितंबर को आगमन, 16 को जनसंवाद और पुराने साथियों से मुलाकात
CHHATTISGARH
जमीन बचाने धरमजयगढ़ में ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, SECL के प्रस्तावित ओपन कोल ब्लॉक के खिलाफ विशाल रैली
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
15 चेक बाउंस मामलों के स्थायी वारंटी को झारसुगुड़ा से दबोचा, रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
कोसमनारा में शासकीय भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, प्रशासन ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका
CHHATTISGARH Raipur
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

विद्युत विभाग ने घरेलू उपकरणों व ट्रांसफार्मरो की सुरक्षा हेतु जन सामान्य के लिए जारी की एडवाइजरी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu June 1, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 1जून 2024/ जिले में भीषण गर्मी के मद्देनजर वर्तमान समय में सभी विद्युत ट्रांसफार्मरों पर अधिकतम भार विद्यमान है। जिसके सुरक्षा हेतु विद्युत विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि छोटी छोटी सावधानियों से घरेलू उपकरणों व ट्रांसफार्मरो को सुरक्षित रखा जा सकता है। ट्रांसफार्मर में विद्युत भार कम करने एयर कंडीशनरों को न्यूनतम 25-26 डिग्री या उससे अधिक में चलाने एवं घर में कमरों में अनावश्यक चल रहे विद्युत उपकरण को बंद रखने की अपील की हैं। जिससे ट्रांसफार्मरों में भार कम होने के साथ ही घरेलू उपकरण भी सुरक्षित रहेंगे।
विद्युत विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि ट्रांसफार्मरों पर अधिकतम भार होने के कारण उससे समय-समय पर निकलने वाली चिंगारी से कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनायें हो रहीं हैं। उन्होंने जनसामान्य को ट्रांसफार्मर के आस पास साफ –सफाई रखने का अनुरोध किया है। कई स्थानों पर जांच में यह पाया गया है कि नागरिक अपने एयर कंडीशनर को 16 से 19 डिग्री सेल्सियस पर चलाते हैं। जिससे उनके ए०सी० तथा उनके घर, व्यवसाय के अन्य उपकरणों के साथ-साथ विद्युत ट्रांसफार्मरों पर भी अधिक भार पड़ता है। जिससे एसी अन्य उपकरण तथा विद्युत ट्रांसफार्मर भी जल्दी खराब होते हैं तथा उनमें आग लगने की आशंका भी बढ़ जाती है। विभाग ने अपील की है कि जनसामान्य अपने एयर कंडीशनरों को न्यूनतम 25-26 डिग्री या उससे अधिक तापमान पर ही चलायें। एसी के फिल्टर को नियमित साफ करें और रूटीन सर्विसिंग करवाएं। जिससे एयर कंडीशनर के कंप्रेशर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा और किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना भी काफी कम हो जायेगी। साथ ही ट्रांसफार्मरों पर भी भार कम होगा। विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए जन सामान्य से सहयोग की अपील की है ताकि आम नागरिकों को ऐसी भीषण गर्मी में व्यवस्थित विद्युत आपूर्ति की सेवा प्रदान की जा सके।

विद्युत अवरोध, विद्युत आगजनी अथवा आपात स्थिति में शिकायत निवारण के लिए इन नंबरों पर कर सकते है संपर्क
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के उद्देश्य से सभी वितरण केन्द्रों पर फ्यूल कॉल शिकायतों को दर्ज करने के लिये कनिष्ठ यंत्रियों के मोबाइल नम्बर प्रसारित करने करने के साथ ही सभी कार्यालयों में भी अंकित कराये गये हैं। जिसके माध्यम से किसी भी प्रकार के विद्युत अवरोध, विद्युत आगजनी अथवा आपात स्थिति होने की स्थिति में निम्नलिखित टेलीफोन / मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है। जिसमें जोन-एक एवं जोन दो रायगढ़ के लिए 7762222935 एवं 7762220121 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते है। इसी तरह कनिष्ठ यंत्री रायगढ़ (ग्रामीण) के लिए 7828275980, कनिष्ठ यंत्री किरोड़ीमल नगर के लिए 9109315563, कनिष्ठ यंत्री गेरवानी 9406145047, कनिष्ठ यंत्री घरघोड़ा 7828237069, कनिष्ठ यंत्री कुडुमकेला 8349779209, कनिष्ठ यंत्री तमनार 8269660555, कनिष्ठ यंत्री करवाही 8269660555, कनिष्ठ यंत्री धरमजयगढ़ 7587768777, कनिष्ठ यंत्री हाटी एवं कापू के लिए 7869006128, कनिष्ठ यंत्री खम्हार 8319027845, कनिष्ठ यंत्री चरखापारा 8770028378, कनिष्ठ यंत्री लैलूंगा एवं कटकलिया के लिए 9893164526, कनिष्ठ यंत्री कोड़ातराई 9406265565, कनिष्ठ यंत्री पुसौर 9425572104, कनिष्ठ यंत्री कुसमुरा एवं नंदेली के लिए 9407935321, कनिष्ठ यंत्री खरसिया (शहर)9981287974, कनिष्ठ यंत्री खरसिया (ग्रामीण)9098420478, कनिष्ठ यंत्री तुरेकेला 8435743277, कनिष्ठ यंत्री एडू 6264816082 एवं कनिष्ठ यंत्री चपले के लिए 9098420478 में संपर्क कर सकते है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu June 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ट्रैक्टर सर्विसिंग सेंटर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली की चोरी,मामले में नाबालिग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article स्वास्थ्य विभाग ने राहगीरों को डीहाइड्रेशन से बचाने प्याऊ घरों में बांटे ओआरएस के पैकेट

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ लौट रहे हैं अपने ‘हर्ष मंदर’: पूर्व कलेक्टर का 15 सितंबर को आगमन, 16 को जनसंवाद और पुराने साथियों से मुलाकात
CHHATTISGARH September 12, 2026
जमीन बचाने धरमजयगढ़ में ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, SECL के प्रस्तावित ओपन कोल ब्लॉक के खिलाफ विशाल रैली
CHHATTISGARH Dharamjaigarh September 12, 2026
15 चेक बाउंस मामलों के स्थायी वारंटी को झारसुगुड़ा से दबोचा, रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल
CHHATTISGARH RAIGARH September 12, 2026
कोसमनारा में शासकीय भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, प्रशासन ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH September 12, 2026
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका
CHHATTISGARH Raipur September 12, 2026

Popular Post

रायगढ़ लौट रहे हैं अपने ‘हर्ष मंदर’: पूर्व कलेक्टर का 15 सितंबर को आगमन, 16 को जनसंवाद और पुराने साथियों से मुलाकात
CHHATTISGARH
जमीन बचाने धरमजयगढ़ में ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, SECL के प्रस्तावित ओपन कोल ब्लॉक के खिलाफ विशाल रैली
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
15 चेक बाउंस मामलों के स्थायी वारंटी को झारसुगुड़ा से दबोचा, रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
कोसमनारा में शासकीय भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, प्रशासन ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका
CHHATTISGARH Raipur

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?