बीजापुर 31 मई 2024- कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने कृषि खाद एवं उनसे संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के निराकरण एवं खाद-बीज के भण्डारण एवं वितरण के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जिले में उपार्जित धान 101531.84 मीट्रिक टन के शत प्रतिशत निराकरण हेतु निर्देश दिए। खरीफ वर्ष 2024 में किसानों को वितरण करने के लिए जिले में खाद-बीज की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के साथ किसानों को वितरण कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में खाद्य अधिकारी, सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, उप संचालक कृषि, जिला विपणन अधिकारी, नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं जिले में संचालित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक एवं अध्यक्ष उपस्थित थे।
आगामी खरीफ सीजन में खाद-बीज का पर्याप्त व्यवस्था, भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित हो -कलेक्टर
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
