Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नौ दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन, अंतिम दिन बच्चों को यातायात नियम व सायबर फ्राड से बचने का उपाय बताया गया
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नौ दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन, अंतिम दिन बच्चों को यातायात नियम व सायबर फ्राड से बचने का उपाय बताया गया

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 30, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

खरसिया। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संकुल केंद्र कोंडतराई के सभी स्कूलों में आयोजित नौ दिवसीय समर कैंप का समापन 30 मई को किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडतराई में थाना भूपदेवपुर के कर्मचारियों ने बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी और साथ ही सायबर फ्राड से बचने के उपायों के बारे में भी बताया। समर कैम्प के अंतिम दिवस संकुल के सभी विद्यालयों में जिला कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि शासन के मंशानुरूप और स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पूरे राज्य के स्कूलों में 20 से 30 मई तक समर कैंप का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था। इसी तारतम्य में जिले के उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में संकुल केंद्र कोंडतराई के प्राथमिक माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शाला कोंडतराई, प्राथमिक और माध्यमिक शाला कुशवाबहरी, प्राथमिक और माध्यमिक शाला परसदा, प्राथमिक शाला गढकुर्री, केराझर, और नवीन परसदा आदि शालाओं में 20 मई से समर कैंप का शुभारंभ किया गया था जो अनवरत 30 मई तक चला। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संकुल प्राचार्य एस आर भगत और सभी विद्यालयों के प्रधान पाठकों, शिक्षकों के द्वारा जिला कार्यालय द्वारा प्राप्त कैलेंडर अनुसार पहले दिन से आखरी दिन तक की गतिविधियां कराई गई, जिसमें बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों जैसे चित्रकारी, गायन, वादन, निबंध लेखन, गणित से जुड़ी मनोरंजक गतिविधियों, पहाड़ा याद कराना, कहानी लेखन, हस्त लिपि लेखन (हिंदी एवं अंग्रेजी), कर्सिव राइटिंग, नृत्य, इंडोर गेम जैसे चेस, चाइनीस चेकर, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, मिट्टी के खिलौने बनाना, कागज से फूल बनाना, योगा, प्राणायाम, पेंटिंग, रंगोली, व मेहंदी, अपने गांव शहर के ऐतिहासिक स्थलों से परिचय जैसे गतिविधियों के साथ-साथ अपने स्तर पर रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करना शामिल था। यह कैंप पूर्ण रूप से स्वतंत्र था। इसमें विद्यालय में अध्ययनरत पहली से दसवीं कक्षा के बच्चे सम्मिलित हुए और उन्होंने सतत विकास की प्रक्रिया में सहभागी बनकर इस समर कैंप का लाभ लिया।

नौ दिनों तक चले समर कैंप का समापन 30 मई को किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडतराई में थाना भूपदेवपुर के कर्मचारियों प्रधान आरक्षक सुरेंद्र ठाकुर और आरक्षक कृष्ण कुमार ने बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी । पुलिसकर्मियों ने बच्चों को हिदायत दी कि अभी आप लोगों की उम्र 18 वर्ष नहीं हुई है इसलिए अभी आप लोग दुपहिया वाहन चलाने से बचें। साथ ही उन्होंने सायबर फ्राड से बचने के उपायों के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों से विभिन्न प्रकार के सोशल नेटवर्किंग साइट से दूर रहने की सलाह देते हुए बताया कि अधिकतर अपराध इन्हीं के कारण हो रहे हैं। इस दौरान बच्चों ने अपने बालमन में आई जिज्ञासा अनुसार पुलिसकर्मियों से अनेक सवाल भी किये जिसका उन्होंने जवाब देकर बच्चों को संतुष्ट किया। अंत में विद्यालय प्राचार्य एस आर भगत ने उन्हें स्मृति चिन्ह स्वरूप कलम देकर उनका सम्मान किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता राजेश कुमार पटेल ने और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता गोकुल प्रसाद नायक ने किया। इस अवसर पर समर कैंप के दौरान लगातार उपस्थित होने वाले बच्चों सहित इस दौरान आयोजित किये गए विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत व्याख्याता लिबिर साय किंडो, कृष्ण गोपाल पटेल, संकुल समन्वयक जनेश्वर खरे, कार्यालयीन कर्मचारी प्रवीण चतुर्वेदी, जया राम राठिया, राजेन्द्र कुमार स्नेही आदि उपस्थित थे।

इसी प्रकार समर कैंप के अंतिम दिवस संकुल केंद्र कोंडतराई के सभी विद्यालयों में निर्धारित गतिविधियों का संचालन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, पालकगण और समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
Next Article पुसौर एक्सीडेंट मामले में नाबालिक वाहन चालक और वाहन मलिक पर संगीन धाराओं में पुलिस ने की कार्यवाही

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026

Popular Post

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?