Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने 10वीं और 12वीं में प्रावीण्य सूची में आने वाले बच्चों से भेंट मुलाकात कर किया सम्मानित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने 10वीं और 12वीं में प्रावीण्य सूची में आने वाले बच्चों से भेंट मुलाकात कर किया सम्मानित

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 28, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

मुंगेली 28 मई 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रावीण्य सूची में आने वाले बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी बच्चों को अपने भविष्य के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने तथा कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने आधार को मजबूत बनाएं तथा बेहतर समझ विकसित करें और भविष्य में आने वाली किसी भी परेशानी पर निराश ना हो, उनका डटकर मुकाबला करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।
इस दौरान कलेक्टर ने प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले बच्चों से बातचीत की। कक्षा 10वीं में प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले योगेश साहू ने बताया कि बड़ा होकर आपकी तरह आई.ए.एस. बनना है। रितेश मंगेशकर ने बताया कि पिता रामकुमार मंगेशकर शिक्षक हैं और मैं भविष्य में आई.ए. एस. बनना चाहता हूं। इसी प्रकार कक्षा 10 वीं के गौरव साहू ने भी भविष्य में आईएएस बनने की इच्छा व्यक्ति की। कक्षा 12वीं में मेरिट में आने वाले ध्रुव केशरवानी ने बताया कि उन्होंने बोर्ड परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और भविष्य में सी.ए. बनना चाहता हूं। कक्षा 12वीं की छात्रा लीना डाहिरे ने बताया कि 12वीं में गणित विषय लेकर 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और भविष्य में जज बनना चाहती हूं। इसी प्रकार राधिका निषाद, रुखमणी कश्यप, चंदन साहू, अखंड प्रताप सिंह, तुलसी दिवाकर, आदि ने कलेक्टर से अपने अनुभव साझा किए।
कलेक्टर ने सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत एवं लगन से उसे पूरा करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री देव ने कहा कि बच्चों में अद्भुत क्षमता होती है, उन्हें अपने सपनों को दिशा देते हुए लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय डिजिटल युग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा। उन्होंने सभी बच्चों को बदलते समय के हिसाब से अपने आप को अद्यतन रखने एवं कैरियर के लिए नई-नई संभावनाओं की ओर अग्रसर होने के लिए भी प्रेरित किया। कलेक्टर ने अभिभावकों से कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, उन्हें जैसी दिशा दी जाएगी, उसी के अनुरूप उनका विकास होगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों के मनोभाव को समझते हुए उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने मेरिट में आने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की बच्चों ने प्रावीण्य सूची में स्थान पाकर न केवल जिले का मान बढ़ाया हैं, बल्कि प्रदेश को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी बच्चों को कड़ी मेहनत करने एवं जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए निरंतर इसी तरह आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.के. घृतलहरे ने मेरिट में आने वाले बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले से 11 हजार 682 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 68 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं में उत्तीर्ण बालकों का प्रतिशत 64.44 तथा बालिकाओं का प्रतिशत 72.55 रहा। इसी प्रकार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 08 हजार 223 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें 78 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि जिले से कक्षा दसवीं के छात्र योगेश कुमार साहू ने टॉप टेन में जगह बनाया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके, डीएमसी श्री ओ. पी. कौशिक, स्कूलों के प्राचार्य और बच्चों के अभिभावकगण मौजूद रहे।

मेरिट में आने वाले बच्चों को किया सम्मानित, पुस्तक कैटलिस्ट का किया विमोचन

कलेक्टर श्री राहुल देव ने मेरिट में आने वाले सभी बच्चों को डायरी, पेन एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और भविष्य में निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए शुभाशीष प्रदान किया। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी-हिंदी माध्यम स्कूल सरगांव द्वारा प्रकाशित पुस्तक कैटलिस्ट का विमोचन किया और इस पुस्तक को तैयार करने में सभी सहयोगी अध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article चाईल्ड हेल्पलाईन को प्रभावी बनाने पुलिस के साथ इंट्रीग्रेशन
Next Article खनिज विभाग की टीम ने 02 ट्रेलर को जप्त किया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026

Popular Post

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?