Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतगणना के कार्य को शत-प्रतिशत सही ढंग से करें संपन्न-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मतगणना के कार्य को शत-प्रतिशत सही ढंग से करें संपन्न-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 28, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

रायगढ़, 28 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में आज नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर श्री पुलक भट्टाचार्य एवं श्री श्रीकांत वर्मा द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन-2024 रायगढ़ संसदीय क्षेत्र क्रमांक 02 अंतर्गत तीनों जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एआरओ, नायब तहसीलदार, विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि मतगणना का कार्य आसान है, सभी प्रक्रियाओं का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य शत-प्रतिशत सही हो यह महत्वपूर्ण है, सभी प्रक्रिया त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान उन्होंने मतगणना कक्ष में होने वाले दिक्कतों से अवगत करवाते हुए उनके समाधान की जानकारी दी। उन्होंने तीनों जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम पूर्णत: सुरक्षित है। इसके साथ मतगणना कक्ष के लिए आसपास बेरिकेटिंग के साथ सुरक्षा के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किया जाए ताकि मतगणना के कार्य में असुविधा न हो। उन्होंने तीनों जिलों में मतगणना दिवस पर आपस में कम्युनिकेशन बनाए रखने हेतु निर्देशित किया।
प्रशिक्षण में नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर श्री पुलक भट्टाचार्य एवं श्री श्रीकांत वर्मा ने वैधानिक प्रावधान एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए मतगणना संबंधी प्रमुख कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों को मतगणना कार्य की विभिन्न प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस की गणना शुरू की जाएगी। इसके बाद ईव्हीएम मशीन से मतों की गणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईव्हीएम मशीन से मतों की गणना के समय मशीन को सही तरीके से प्रदर्शित करना है और उसकी जानकारी सही उच्चारण कर जाली के बाहर बैठे अभिकर्ता एवं एजेंट को बताना है। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया सहित पूरी तरह से मतगणना कक्ष, मतगणना परिसर, स्ट्रांग रूम में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधि सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रहेगा। मतगणना स्थल पर मोबाईल एवं इलेक्ट्रानिक गैजेट का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर श्री भट्टाचार्य एवं श्री वर्मा ने ईटीपीबीएस, डाकमत पत्र, ईव्हीएम एवं वीवीपैट की मतगणना के संबंध में आवश्यक नियमों एवं निर्देशों के बारे में बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने मतगणना की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आवश्यक नियमों एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईटीपीबीएस, डाकमत पत्रों एवं ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। डाक मतपत्रों की गणना, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, मतगणना पूर्ण होने के पश्चात ईव्हीएम और निर्वाचन सामग्री को सील करना, परिणामों की घोषणा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया। मतगणना कार्य के साथ ही टेबुलेशन, ईव्हीएम एवं अन्य प्रपत्रों की सीलिंग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
उन्होंने मतगणना कक्ष के आधारभूत संरचना एवं आदर्श बैठक व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजनीतिक दलों, क्षेत्रीय एवं निर्दलीय अभ्यर्थियों की बैठक व्यवस्था रहेगी। इसी प्रकार उन्होंने मतगणना केन्द्र में ड्यूटी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाईजर, एक गणना सहायक और एक माइक्रो आब्र्जवर के अलावा एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके लिए प्रवेश पास की अनिवार्य रूप से आवश्यकता होगी। इसके अलावा मतगणना कक्ष के लिए प्रभारी अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। मतगणना कक्ष में जाली के बाहर मतगणना अभिकर्ता उपस्थित रहेंगे, जो मतगणना कार्य की प्रत्येक गतिविधियों का अवलोकन करेंगे।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि मतगणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए गए है। मतगणना दिवस पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समय पर मतगणना स्थल के मतगणना टेबल में उपस्थित होना अनिवार्य है। मतगणना विधानसभावार अलग-अलग कक्षों में की जाएगी। रायगढ़ एवं जशपुर जिले के सभी विधानसभाओं में ईव्हीएम गणना के लिए 14-14 टेबल की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार सारंगढ़ में 21 टेबल की व्यवस्था की गई है। डाकमत पत्रों की गणना हेतु पृथक हाल में 10 टेबल जिसमें सामान्य डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस शामिल है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि डाकमत पत्रों की गणना केआईटी रायगढ़ में प्रात: 8 बजे से की जाएगी तथा ईवीएम से मतगणना प्रात: 8.30 से होगी। सारंगढ़ एवं जशपुर में ईवीएम से मतगणना प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगी। प्रशिक्षण में एआरओ को मतगणना के दौरान भरे जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान मौके पर जिला मास्टर ट्रेनर श्री राजेश डेनियल द्वारा मतगणना कक्ष में ईवीएम से गणना करने संबंधी व्यवहारिक प्रशिक्षण देते हुए शंकाओं को दूर किया।
इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, एसडीएम सारंगढ़ श्री वासु जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर श्री प्रदीप कुमार साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सारंगढ़ श्री अनिकेत साहू, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर खरसिया डॉ.प्रियंका वर्मा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर धरमजयगढ़ श्री डिगेश पटेल, सर्व तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article समर कैंप के सातवें दिन निर्धारित गतिविधियां कराई गयी
Next Article रायगढ़ के केआईटी में होगी पूरे संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभाओं के डाक मतपत्रों की गणना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH October 21, 2026

Popular Post

“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?