Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से स्कूली विद्यार्थी संयंत्र एवं खदानों का कर रहे अवलोकन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से स्कूली विद्यार्थी संयंत्र एवं खदानों का कर रहे अवलोकन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 21, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

कोरबा 21 मई 2024/ विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि तथा देश के विकास में योगदान को बढ़ावा देने जिले में संचालित हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र/छात्राओं को विभिन्न पावर प्लांटों के संयंत्रों व कोल माइंस का शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शासकीय हाईस्कूल पोलमी सहित अन्य विद्यालयों के 10-10 विद्यार्थियों को एसईसीएल सराईपाली खदान एवं हाईटेक नर्सरी का भ्रमण कराया गया। डीईओ पाली के निर्देशन में ग्राम परसदा से श्रीमती एस. सोम, पोलमी से जे. के. सागर, श्रीमती शिवकुमारी, पोड़ी से श्री मेश्राम द्वारा श्री हर्षल श्रीवास डिप्टी मैनेजर, सुरेंद्र सिंह चौहान, सब-एरिया मैनेजर की उपस्थिति में खदान का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को खदान से कोयला उत्खनन् और परिवहन के साथ ही आधुनिक तकनीकी मशीनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी तरह पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने नर्सरी का भ्रमण कराया गया।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत के दिशा-निर्देशन में जिले के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है, जिससे बच्चे इंजीनियरिंग व विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को देख सीख सकें। प्रति दिवस 15 स्कूलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। शिक्षिका श्रीमती शिवकुमारी का कहना है कि इस तरह के भ्रमण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। क्लासरूम से बाहर जाकर कार्यस्थल पर अवलोकन करके वे आधुनिक तकनीक का ज्ञान प्राप्त करेंगे। शिक्षा के प्रति उनकी अभिरूचि भी बढ़ेगी। शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से संयंत्रों तथा खदानों का अवलोकन करने के पश्चात विद्यार्थी एवं उनके पालक भी प्रसन्नता जाहिर करने के साथ ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। स्कूली छात्रों में शासकीय हाईस्कूल पोलमी, पोड़ी और परसदा के कक्षा 10वीं के शिव शंकर, वीर भद्र, कक्षा 9वीं की कुमारी महिमा, गरिमा, पद्मनी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने खदान का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें खदान में आकर बहुत अच्छा महसूस हुआ। शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से उन्हें खदान से कोयला उत्खनन व परिवहन के सम्बंध में बारीकी से जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही कोल उत्खनन का आधुनिक तकनीकों के विभिन्न पहलुओ को समझने का अनुभव मिला। उन्होंने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है। इस प्रकार की गतिविधि से बच्चों में नए ज्ञान प्राप्त करने के साथ ही नई नई तकनीकों की विशेषज्ञता के बारे में गहरा समझ प्रदान करता है। जिससे वे आगे चलकर तकीनीकी क्षेत्र में सफलता अर्जित करने में सहायक है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जिन विभागों के भूमि अधिग्रहण के मामले लंबित है, उसे जल्द से जल्द निराकृत करना सुनिश्चित करें- कलेक्टर
Next Article अवैध मुरूम उत्खनन 1 जेसीबी एवं 6 हाईवा जप्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti November 26, 2026
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya November 26, 2026

Popular Post

डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?