Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने करें तैयारी: कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260407 WA0004
सक्ती यातायात पुलिस की रिकॉर्ड तोड़ चालानी कार्यवाही
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260407 WA0001
मदनपुर स्कूल का ICT लैब बदहाल, प्रिंसिपल और लैब इंचार्ज की लापरवाही से बच्चों का भविष्य खतरे में
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized
IMG 20260406 WA0024
रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260406 WA0010
नेपाल में गूंजा रायगढ़ का नाम संपादक महादेव परिहारी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने करें तैयारी: कलेक्टर

काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने करें तैयारी: कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 16, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20240516 WA0042

कोरबा 16 मई 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोरबा जिले के अंतर्गत चिन्हित सभी ग्रामों में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं। जिन ग्रामों में ठेकेदारों द्वारा कार्यों में रूचि नहीं ली जा रही है उनकी सूची बनाकर ब्लैक लिस्ट करने का प्रस्ताव बनाएं। उन्होंने समय-सीमा समाप्त होने के पश्चात् कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों की बैठक आगामी सप्ताह में आयोजित करने तथा कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश पीएचई के कार्यपालन अभियंता श्री ए. के. बच्चन को दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जल-जीवन मिषन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता होनी चाहिए तथा लोगों के घरों में समय पर पानी पहुंचना चाहिए।
बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने निर्देशित किया कि ऐसे कार्य जो 100 प्रतिशत पूर्ण हो गए हैं उन ग्रामों का निरीक्षण विभागीय इंजीनियरों के माध्यम से कराकर ग्रामों में पेयजल की उपलब्धता कराना सुनिश्चित करें। जल जीवन मिशन के कार्यों को करने वाले ठेकेदारों से कार्य पूर्ण कराने के पश्चात् ही उन्हें भुगतान करें और भुगतान से पहले ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का सत्यापन अवश्य किया जाए। कलेक्टर ने पीएचई और क्रेडा द्वारा किए गए कार्यों तथा अधूरे कार्यों की ग्रामवार समीक्षा की और 15 दिवस के भीतर अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने हेतु टास्क बनाकर तैयारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में क्रेडा अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने साइट क्लीयरेंस, सर्वे संबंधी समस्या को दूर करने तथा सोलर पंप वाले ग्रामों में आवश्यक सोर्स शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रेडा अंतर्गत प्रगतिरत् 174 कार्यों को 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूरा करने तथा शेष अन्य कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कटघोरा तथा कोरबा डिवीजन अंतर्गत पीएचई के कार्यों की समीक्षा की और निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण वाले ग्राम पंचायतों की सूची बनाकर सरपंच, पंच की भागीदारी से वर्कशॉप आयोजित किया जाए और सभी को पेयजल के उपयोग के संबंध में जागरूक किया जाए। उन्होंने पीएचई के कार्यपालन अभियंता को जल जीवन मिशन के कार्यों को सतत् समीक्षा करने और कार्य में आ रही समस्याओं को दूर करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, कटघोरा एवं कोरबा डिवीजन के एसडीओ, क्रेडा के कार्यपालन अभियंता, विभागीय इंजीनियर, तकनीकी अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240516 WA0036 अधिकारियों को दिया गया मतगणना का प्रशिक्षण
Next Article IMG 20240516 WA0043 पीएमजी पोर्टल में दर्ज प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260407 WA0004
सक्ती यातायात पुलिस की रिकॉर्ड तोड़ चालानी कार्यवाही
CHHATTISGARH sakti April 7, 2026
IMG 20260407 WA0001
मदनपुर स्कूल का ICT लैब बदहाल, प्रिंसिपल और लैब इंचार्ज की लापरवाही से बच्चों का भविष्य खतरे में
CHHATTISGARH खरसिया April 7, 2026
IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized April 6, 2026
IMG 20260406 WA0024
रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा
CHHATTISGARH RAIGARH April 6, 2026
IMG 20260406 WA0010
नेपाल में गूंजा रायगढ़ का नाम संपादक महादेव परिहारी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH April 6, 2026

Popular Post

IMG 20260407 WA0004
सक्ती यातायात पुलिस की रिकॉर्ड तोड़ चालानी कार्यवाही
CHHATTISGARH sakti
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?