Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की सौजन्य मुलाकात
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260705 WA0013
रायगढ़ जिले में कांग्रेस का संभावित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी तेज, बिहारी पटेल बनाए गए प्रभारी सह प्रभारी होंगे योगेंद्र यादव
CHHATTISGARH RAIGARH
Screenshot 2026 07 02 21 07 41 48 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वन्यजीव (हाथियों) को प्रताड़ित करने और लोगो को दुष्प्रेरित करने वाले 02 मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260701144008 1
प्रेम प्रसंग बना खूनी साजिश की वजह: 4 लाख की सुपारी देकर महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260629 WA0015
जंगल में चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’, वन विभाग ने घेराबंदी कर तोड़ी कमर, बिना नंबर प्लेट वाले एक दर्जन ट्रैक्टर जब्त”
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की सौजन्य मुलाकात

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की सौजन्य मुलाकात

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 6, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20240506 WA0035

रायपुर, 6 मई 2024/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले से आज राज्य के 2023 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्रीमती कंगाले ने भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों सुश्री अनुपमा आनंद, श्री एम. भार्गव, श्री तन्मय खन्ना एवं श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी को विस्तार से निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने उन्हें बताया कि लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन आवश्यक है और चूंकि प्रशासनिक अधिकारियों को निर्वाचन संपन्न कराने का दायित्व मिलता है, अतएव इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने निर्वाचन के नियमों का समुचित ज्ञान, सजगता और पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर निर्वाचन प्रक्रियाओं के पालन में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतते हुए सजग होकर कार्य करने से निर्वाचन का कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न होता है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य भौगोलिक विविधता से परिपूर्ण है। यहां के अनेक मतदान केन्द्र दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों में है, ऐसे में मतदान दलों को मतदान केन्द्र तक भेजने की व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था तक समस्त स्तरों पर सावधानी पूर्वक कार्य आवश्यक है। श्रीमती कंगाले ने कहा कि निर्वाचन के दौरान की गई यह मेहनत तब सार्थक होती है जब हम संवेदनशील क्षेत्रों में भी निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन कराने में सफल हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन टीम वर्क है तथा निर्वाचन कार्य में टीम वर्क के माध्यम से ही सफलता मिलती है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने प्रशिक्षु अधिकारियों को कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर का भ्रमण कराते हुए बताया कि मतदान की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सूचना प्रौद्योगिकी की उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हुए मतदान के दौरान दूरस्थ मतदान केन्द्रों में भी निर्वाचन प्रक्रिया का अवलोकन किया जाता है। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में स्थापित कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में 16 बड़ी स्क्रीन पर एक साथ 96 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग के जरिए लाइव वीडियो का अवलोकन किया जाता है। निर्वाचन के दौरान मतदान केंद्रों से सीधी तस्वीरें प्राप्त करने के लिए कैमरे स्थापित किए गए हैं। यह पहली बार है कि मतदान केंद्र के अंदर के साथ ही बाहर भी कैमरे लगाए गए हैं जिससे मतदाताओं की कतारों तथा बाहर की अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।

- Advertisement -
Ad image

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बताया कि कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर भी स्थापित है। यहां एक साथ 18 टीवी स्क्रीन पर विभिन्न न्यूज चैनलों में प्रसारित समाचारों पर सतत निगरानी रखी जा रही है जिससे आचार संहिता के उल्लघंन की ख़बरों पर नजर रखी जा सके। साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स, प्रिंट मीडिया, पेड न्यूज सहित प्रचार-प्रसार संबंधी पोस्ट पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

श्रीमती कंगाले ने कहा कि निर्वाचन कार्य की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए मतदाताओं की मतदान कार्य में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके, इसके लिए गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सभी जगहों पर पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है।

श्रीमती कंगाले ने युवा अधिकारियों को कहा कि मतदान कार्य में महिलाओं की भागीदारी अधिक बढ़े, इसके लिए पिंक बूथ बनाये गये हैं। बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए घर में मतदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। श्रीमती कंगाले ने कहा कि निर्वाचन कार्य मतदान प्रक्रिया में नियोजित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा से तथा मतदाताओं के व्यापक उत्साह से ही संपन्न हो पाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के रूप में आप सभी को भविष्य में निर्वाचन की जिम्मेदारी संभालनी है और इसके लिए आवश्यक है कि आप ध्यानपूर्वक निर्वाचन प्रक्रिया का अवलोकन करें।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेश महादेव क्षीरसागर, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो और सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240506 WA0034 मतदान केन्द्रों पर रहेगी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध
Next Article IMG 20240506 WA0040 दिव्यांगजनों व 80 प्लस को मतदान के लिए मिलेगी निःशुल्क वाहन की सुविधा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया July 5, 2026
IMG 20260705 WA0013
रायगढ़ जिले में कांग्रेस का संभावित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी तेज, बिहारी पटेल बनाए गए प्रभारी सह प्रभारी होंगे योगेंद्र यादव
CHHATTISGARH RAIGARH July 5, 2026
Screenshot 2026 07 02 21 07 41 48 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वन्यजीव (हाथियों) को प्रताड़ित करने और लोगो को दुष्प्रेरित करने वाले 02 मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी
CHHATTISGARH घरघोड़ा July 2, 2026
IMG20260701144008 1
प्रेम प्रसंग बना खूनी साजिश की वजह: 4 लाख की सुपारी देकर महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti July 1, 2026
IMG 20260629 WA0015
जंगल में चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’, वन विभाग ने घेराबंदी कर तोड़ी कमर, बिना नंबर प्लेट वाले एक दर्जन ट्रैक्टर जब्त”
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 29, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?