खैरागढ़।जिला पंचायत राजनांदगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरुचि सिंह ने आज जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत समुंदपानी, गेरुखदान, गोलरडीह क्षेत्र का दौरा किया गया। उन्होंने यहाँ अलग-अलग योजनाओं के तहत चल रहे निर्माणधीन विकास कार्यों का डोर-टू-डोर निरीक्षण किया। साथ ही हितग्राहियों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना । सीईओ सुश्री सिंह ने अधिकारियों से विभिन्न कार्ययोजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दी । इस दौरान परियोजना निदेशक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल, एपीओ श्री डीएल पौसाय, जनपद पंचायत सीईओ श्री जेएस राजपूत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ ने किया जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
